Breaking News :

वाह धामीजी, इस बार छोड़ दिया ऊर्जा के क्षेत्र में 15 हजार करोड़ का “करंट”

कपिल देव की दून स्थित 50 लाख की संपत्ति हुई रातों रात सील

श्राद्ध में क्या करें क्या ना करें, और जानिए किन राशियों पर आज रहेगी खास कृपा

नेपाल बना भूकंप का बड़ा केंद्र तो उत्तराखंड भी सुरक्षित नहीं

दून सिख वेलफेयर सोसाइटी के नेत्र चिकित्सा शिविर में 181 मरीजों की जाँच हुई

तोड़ दी दुस्साहस की हदें, संबंध बनाने से इनकार करने पर किया चाकू से घायल

जानिए आज का अपना राशिफल और पुराणों के अनुसार श्राद्ध का महत्व

मनचलों को दून की सड़कों पर छेड़खानी पड़ेगी अब बेहद महंगी

मंदिर में शादी के बाद मुकरा पति, समझौते के बाद करने लगा उत्पीड़न

अपराधियों पर भारी दून पुलिस, बंद घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा

October 4, 2023

काबुल हवाई अड्डे पर फायरिंग, देश छोड़ने की होड़

काबुल पर पूरी तरह से तालिबान का कब्जा
भारत अलर्ट, एअर इंडिया के दो विमान रहेंगे तैयार

AFGANISTAN; अफगानिस्तान मंे हालात अब काबू से बाहर हो चुके है। तालिबान ने पूरे काबुल पर कब्जा कर लिया है और अमेरिका दूतावास से सभी कर्मचारी भाग गए हैं। हवाई अड्डे पर भी अफरातफरी का माहौल है। हवाई अड़्डे के कर्मचारी भी अपना काम एवं हवाई अड्डा छोड़ कर भाग गए हैं। एअरपोर्ट पर खड़े विमानांे पर लोग जबरदस्ती घुस गए हैं। इन हालातांें में अब अफगानिस्तान में सरकार नाम की होई चीज नहीं रह गयी है।
हवाई अड्डे पर मची अफरा तफरी के बाद अमेरिकी सैनिकों ने लोगांे पर फायरिंग की है। बीस साल बाद अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ है, जिसके बाद अफगानिस्तान छोड़ने को लेकर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। अमेरिका मे भी अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिकी राष्टपति बाईडेन के खिलाफ लोग सड़कों पर उमड आए हैं तो पूर्व राष्टपति डोनाल्ड टंप ने इसे अमेरिका की अब तक ही सबसे बड़ी हार बताया है।
उधर भारत ने अफगानिस्तान मंे फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए दो एअर इंडिया के विमानों को तैयार रखा गया है, हालांकि कब भारतीयांे को वापस लाया जाएगा यह अभी तय नहीं है। एअरपोर्ट पर बिगडे हालातांें को देखते हुए जल्द एविएशन मंत्रालय कोई फैसला लेगा।
तालिबान के आगे अफगानिस्तान की सेना ने भी समर्पण कर यिा है तो वहीं जेलांे से सभी आतंकियो की रिहाई कर दी गयी है। काबुल मंे राष्ट्रपति भवन पर भी तालिबानिया ने कब्जा कर दिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अब्दुल गनी ने भी देश छोउ़ दिया है। अफगानिस्तान के हालातों पर दिल्ली मे भी इसका असर दिखाई दे रहा है। अफगानिस्तानी दूतावास के बाहर अफगानिस्तान छात्रांे ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। देश के हालातों को देखते हुए प्रदर्शनकारिया का कहना है कि फिलहाल वह भारत नहीं छोड़ना चाहते।

Vinkmag ad

Lalit Uniyal

Read Previous

आज का पंचांग और राशिफल

Read Next

ईनाम की राशि से संगीत अकादमी खोलेंगे पवनदीप