5 राशियों के लिए आज का दिन खास, जानिए क्या आपकी भी है यह राशि

*दिनांक – 02 दिसम्बर 2022*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – दशमी 03 दिसम्बर प्रातः 05:39 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद 03 दिसम्बर प्रातः 05:45 तक तत्पश्चात रेवती*
🌤️ *योग – वज्र सुबह 07:30 तक तत्पश्चात सिध्दि*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:28 तक*
🌞 *सूर्योदय – 07:01*
🌦️ *सूर्यास्त – 17:54*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
🔥 *विशेष –
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
➡ *03 दिसम्बर 2022 शनिवार को प्रात: 05:40 से 04 दिसम्बर, रविवार प्रात: 05:34 तक एकादशी है ।*
*03 दिसम्बर, शनिवार को मोक्षदा एकादशी (स्मार्त) एवं 04 दिसम्बर, रविवार को मोक्षदा एकादशी (भागवत)*
💥 *विशेष – 04 दिसम्बर, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻 *
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
➡️ *03 दिसम्बर, शनिवार को प्रात: 05:52 से 04 दिसम्बर, रविवार को प्रात: 04:35 तक (यानी 03 दिसम्बर शनिवार को पूरा दिन) व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीमद् भगवद् गीता जयंती* 🌷
➡ *03 दिसम्बर 2022 शनिवार को श्रीमद् भगवद् गीता जयंती है।*
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए प्रतिवर्ष इस तिथि को गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है।*
🙏🏻 *गीता दुनिया के उन चंद ग्रंथों में शुमार है, जो आज भी सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं और जीवन के हर पहलू को गीता से जोड़कर व्याख्या की जा रही है। इसके 18 अध्यायों के करीब 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है जो कभी ना कभी हर इंसान के सामने आती है। आज हम आपको इस लेख में गीता के 9 चुनिंदा प्रबंधन सूत्रों से रूबरू करवा रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-*
🌷 *1 : श्लोक*
*कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।*
*मा कर्मफलहेतु र्भूर्मा ते संगोस्त्वकर्मणि ।।*
🙏🏻 *अर्थ- भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन। कर्म करने में तेरा अधिकार है। उसके फलों के विषय में मत सोच। इसलिए तू कर्मों के फल का हेतु मत हो और कर्म न करने के विषय में भी तू आग्रह न कर।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- भगवान श्रीकृष्ण इस श्लोक के माध्यम से अर्जुन से कहना चाहते हैं कि मनुष्य को बिना फल की इच्छा से अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। यदि कर्म करते समय फल की इच्छा मन में होगी तो आप पूर्ण निष्ठा से साथ वह कर्म नहीं कर पाओगे। निष्काम कर्म ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम देता है। इसलिए बिना किसी फल की इच्छा से मन लगाकर अपना काम करते रहो। फल देना, न देना व कितना देना ये सभी बातें परमात्मा पर छोड़ दो क्योंकि परमात्मा ही सभी का पालनकर्ता है।*
🌷 *2 : श्लोक*
*योगस्थ: कुरु कर्माणि संग त्यक्तवा धनंजय।*
*सिद्धय-सिद्धयो: समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।*
🙏🏻 *अर्थ- हे धनंजय (अर्जुन)। कर्म न करने का आग्रह त्यागकर, यश-अपयश के विषय में समबुद्धि होकर योग युक्त होकर, कर्म कर, (क्योंकि) समत्व को ही योग कहते हैं।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- धर्म का अर्थ होता है कर्तव्य। धर्म के नाम पर हम अक्सर सिर्फ कर्मकांड, पूजा-पाठ, तीर्थ-मंदिरों तक सीमित रह जाते हैं। हमारे ग्रंथों ने कर्तव्य को ही धर्म कहा है। भगवान कहते हैं कि अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी यश-अपयश और हानि-लाभ का विचार नहीं करना चाहिए। बुद्धि को सिर्फ अपने कर्तव्य यानी धर्म पर टिकाकर काम करना चाहिए। इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे और मन में शांति का वास होगा। मन में शांति होगी तो परमात्मा से आपका योग आसानी से होगा। आज का युवा अपने कर्तव्यों में फायदे और नुकसान का नापतौल पहले करता है, फिर उस कर्तव्य को पूरा करने के बारे में सोचता है। उस काम से तात्कालिक नुकसान देखने पर कई बार उसे टाल देते हैं और बाद में उससे ज्यादा हानि उठाते हैं।*
🌷 *3 : श्लोक*
*नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना।*
*न चाभावयत: शांतिरशांतस्य कुत: सुखम्।*
🙏🏻 *अर्थ- योग रहित पुरुष में निश्चय करने की बुद्धि नहीं होती और उसके मन में भावना भी नहीं होती। ऐसे भावना रहित पुरुष को शांति नहीं मिलती और जिसे शांति नहीं, उसे सुख कहां से मिलेगा।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र – हर मनुष्य की इच्छा होती है कि उसे सुख प्राप्त हो, इसके लिए वह भटकता रहता है, लेकिन सुख का मूल तो उसके अपने मन में स्थित होता है। जिस मनुष्य का मन इंद्रियों यानी धन, वासना, आलस्य आदि में लिप्त है, उसके मन में भावना (आत्मज्ञान) नहीं होती। और जिस मनुष्य के मन में भावना नहीं होती, उसे किसी भी प्रकार से शांति नहीं मिलती और जिसके मन में शांति न हो, उसे सुख कहां से प्राप्त होगा। अत: सुख प्राप्त करने के लिए मन पर नियंत्रण होना बहुत आवश्यक है।*
👉🏻 *शेष कल……….*

📖 *
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज कि दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाले है। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा समर्थन मिलेगा और यदि विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। आपको अपने खर्चों में संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। संतान की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके यह लाभदायक रहेगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को निपटाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और सभी कामों को करने में भी नि:संकोच आगे आएंगे। आप आपसे लक्ष्यों पर फोकस रखें, तभी आप उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। ये आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके चारो ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा, जिसके कारण अपनी काफी सारी समस्याओं से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। कामकाज ढूंढ लोगों के प्रयासों में आज तेजी आएगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने अधिकारियों से सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई गलत सलाह दे, तो आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और मित्रों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी परीक्षा पर अत्यधिक मेहनत करें, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और बिजनेस में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आपका अपने परिजनों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको दिखावे की कुछ वस्तुएं खरीदने से बचना होगा, नहीं तो आप अपना धन ही व्यर्थ व्यय करेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्य में आप धैर्य बनाए रखें। आपको अक्समात किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ नए काम के प्रयास सफल होंगे। यदि आप किसी काम को करने जा रहे हैं, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों की बाद सुननी व समझनी होगी। व्यवसाय में आप भरोसा बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा और आप किसी बड़े लक्ष्य को अपनाएंगे और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। विभिन्न मोर्चों पर आप सकारात्मक रहेंगे। यदि आपने किसी काम को करने का सोचा है, तो उसे अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। माता पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पालन करें। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच सकेंगे। यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता रही थी, तो उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपनी किसी पिछली गलती से सबक लेना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे और भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता बनाए रखें। आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप किसी सरकारी संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज बिजनेस कर रहे लोगों को किसी आवश्यक जानकारी को अन्य से शेयर करनी से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है। आज आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको किसी की कई सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पास आपको पछतावा होगा। आपकी किसी नई गाड़ी को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप परिजनों से चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ना होगा। कुछ नए लोगों लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की रुचि आज बढ़ेगी। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आप सबके साथ व सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। घर परिवार में आज किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से खुशियां भरा माहौल रहेगा। आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के करियर में आ रही किसी समस्या के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते है। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी नए काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपके कुछ आवश्यक कार्य आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी आज किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई सूचना लेकर आ सकते है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और रक्तसंबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आपको यदि को दर्द आदि की समस्या है , तो अपनी दिनचर्या में आप योग व व्यायाम अपनाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा