RASHIFAL: इन आसान उपायों से शनि देव करेंगे बड़ी कृपा

*दिनांक 03 दिसम्बर 2022
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – एकादशी 04 दिसम्बर प्रातः 05:34 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र – रेवती 04 दिसम्बर प्रातः 06:16 तक तत्पश्चात अश्विनी*
🌤️ *योग – व्यतीपात 04 दिसम्बर प्रातः 04:35 तक तत्पश्चात वरीयान*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:45 से सुबह 11:06 तक*
🌞 *सूर्योदय – 07:01*
🌦️ *सूर्यास्त – 17:54*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- मोक्षदा एकादशी (स्मार्त ),मौनी एकादशी (जैन), श्रीमदभगवतगीता जयंती*
🔥 *विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *मोक्षदा एकादशी* 🌷
➡ *03 दिसम्बर 2022 शनिवार को प्रात: 05:40 से 04 दिसम्बर, रविवार प्रात: 05:34 तक एकादशी है ।*
*03 दिसम्बर, शनिवार को मोक्षदा एकादशी (स्मार्त) एवं 04 दिसम्बर, रविवार को मोक्षदा एकादशी (भागवत)*
💥 *विशेष – 04 दिसम्बर, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *यह बड़े भारी पापों का नाश करनेवाला व्रत है | नीच योनि में पड़े पितर भी इसके पुण्यदान से मोक्ष पाते हैं |*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीमद् भगवद्गगीता जयंती* 🌷
👉🏻 *गतांक से आगे……*
🙏🏻 *जानिए भगवद् गीता के 9 बेहतरीन मैनेजमेंट सूत्र जिनमे छुपा है आपकी हर परेशानी का हल*
🌷 *4 श्लोक*
*विहाय कामान् य: कर्वान्पुमांश्चरति निस्पृह:।*
*निर्ममो निरहंकार स शांतिमधिगच्छति।।*
🙏🏻 *अर्थ- जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र – यहां भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मन में किसी भी प्रकार की इच्छा व कामना को रखकर मनुष्य को शांति प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए शांति प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मनुष्य को अपने मन से इच्छाओं को मिटाना होगा। हम जो भी कर्म करते हैं, उसके साथ अपने अपेक्षित परिणाम को साथ में चिपका देते हैं। अपनी पसंद के परिणाम की इच्छा हमें कमजोर कर देती है। वो ना हो तो व्यक्ति का मन और ज्यादा अशांत हो जाता है। मन से ममता अथवा अहंकार आदि भावों को मिटाकर तन्मयता से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। तभी मनुष्य को शांति प्राप्त होगी।*
🌷 *5 श्लोक*
*न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।*
*कार्यते ह्यश: कर्म सर्व प्रकृतिजैर्गुणै:।।*
🙏🏻 *अर्थ- कोई भी मनुष्य क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। सभी प्राणी प्रकृति के अधीन हैं और प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके अनुसार परिणाम भी देती है।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- बुरे परिणामों के डर से अगर ये सोच लें कि हम कुछ नहीं करेंगे तो ये हमारी मूर्खता है। खाली बैठे रहना भी एक तरह का कर्म ही है, जिसका परिणाम हमारी आर्थिक हानि, अपयश और समय की हानि के रूप में मिलता है। सारे जीव प्रकृति यानी परमात्मा के अधीन हैं, वो हमसे अपने अनुसार कर्म करवा ही लेगी। और उसका परिणाम भी मिलेगा ही। इसलिए कभी भी कर्म के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए, अपनी क्षमता और विवेक के आधार पर हमें निरंतर कर्म करते रहना चाहिए।*
🌷 *6 श्लोक*
*नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।*
*शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मण:।।*
🙏🏻 *अर्थ- तू शास्त्रों में बताए गए अपने धर्म के अनुसार कर्म कर, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर निर्वाह भी नहीं सिद्ध होगा।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- श्रीकृष्ण अर्जुन के माध्यम से मनुष्यों को समझाते हैं कि हर मनुष्य को अपने-अपने धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए जैसे- विद्यार्थी का धर्म है विद्या प्राप्त करना, सैनिक का कर्म है देश की रक्षा करना। जो लोग कर्म नहीं करते, उनसे श्रेष्ठ वे लोग होते हैं जो अपने धर्म के अनुसार कर्म करते हैं, क्योंकि बिना कर्म किए तो शरीर का पालन-पोषण करना भी संभव नहीं है। जिस व्यक्ति का जो कर्तव्य तय है, उसे वो पूरा करना ही चाहिए।*
🌷 *7 श्लोक*
*यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।*
*स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।*
🙏🏻 *अर्थ- श्रेष्ठ पुरुष जैसा आचरण करते हैं, सामान्य पुरुष भी वैसा ही आचरण करने लगते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जिस कर्म को करता है, उसी को आदर्श मानकर लोग उसका अनुसरण करते हैं।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- यहां भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि श्रेष्ठ पुरुष को सदैव अपने पद व गरिमा के अनुसार ही व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि वह जिस प्रकार का व्यवहार करेगा, सामान्य मनुष्य भी उसी की नकल करेंगे। जो कार्य श्रेष्ठ पुरुष करेगा, सामान्यजन उसी को अपना आदर्श मानेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी संस्थान में उच्च अधिकार पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करते हैं तो वहां के दूसरे कर्मचारी भी वैसे ही काम करेंगे, लेकिन अगर उच्च अधिकारी काम को टालने लगेंगे तो कर्मचारी उनसे भी ज्यादा आलसी हो जाएंगे।*
🌷 *8 श्लोक*
*न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्म संगिनाम्।*
*जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्त: समाचरन्।।*
🙏🏻 *अर्थ- ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात कर्मों में अश्रद्धा उत्पन्न न करे किंतु स्वयं परमात्मा के स्वरूप में स्थित हुआ और सब कर्मों को अच्छी प्रकार करता हुआ उनसे भी वैसे ही कराए।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- ये प्रतिस्पर्धा का दौर है, यहां हर कोई आगे निकलना चाहता है। ऐसे में अक्सर संस्थानों में ये होता है कि कुछ चतुर लोग अपना काम तो पूरा कर लेते हैं, लेकिन अपने साथी को उसी काम को टालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं या काम के प्रति उसके मन में लापरवाही का भाव भर देते हैं। श्रेष्ठ व्यक्ति वही होता है जो अपने काम से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। संस्थान में उसी का भविष्य सबसे ज्यादा उज्जवल भी होता है।*
🌷 *9श्लोक*
*ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।*
*म वत्र्मानुवर्तन्ते मनुष्या पार्थ सर्वश:।।*
🙏🏻 *अर्थ- हे अर्जुन। जो मनुष्य मुझे जिस प्रकार भजता है यानी जिस इच्छा से मेरा स्मरण करता है, उसी के अनुरूप मैं उसे फल प्रदान करता हूं। सभी लोग सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण बता रहे हैं कि संसार में जो मनुष्य जैसा व्यवहार दूसरों के प्रति करता है, दूसरे भी उसी प्रकार का व्यवहार उसके साथ करते हैं। उदाहरण के तौर पर जो लोग भगवान का स्मरण मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो किसी अन्य इच्छा से प्रभु का स्मरण करते हैं, उनकी वह इच्छाएं भी प्रभु कृपा से पूर्ण हो जाती है। कंस ने सदैव भगवान को मृत्यु के रूप में स्मरण किया। इसलिए भगवान ने उसे मृत्यु प्रदान की। हमें परमात्मा को वैसे ही याद करना चाहिए, जिस रुप में हम उसे पाना चाहते हैं।*

📖 *
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभकामनाएं
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन कमजोर रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी भी काम में दिखावा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका बजट डगमगा सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई और दूसरी नौकरी मिलने से वह उसे ज्वाइन कर सकते हैं। आपको कोई धन संबंधित समस्या यदि लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आज उसका समाधान होगा, लेकिन परिवार में यदि कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उसमें बहुत ही सोच समझ कर बोलना होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको पूरी रुचि रखनी होगी। आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलने से आप अच्छा धन लाभ कमा सकते हैं। मामा पक्ष से भी आज आपको कोई लाभ की उम्मीद मिलती दिख रही है। कारोबार में आप अपनी योजनाओं की फिर से शुरुआत करेंगे। कुछ वाणिज्यिक गतिविधियों में आज सकारात्मकता बनी रहेगी। आप अपने रीति-रिवाजों पर पूरा छोड़ देंगे और संतान को भी उनके बारे में बताएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें लाभ के कई अवसर मिलेंगे और पारिवारिक कार्यक्रमों पर पूरा बल देंगे। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आप बिजनेस में किसी को पार्टनर बना सकते हैं, लेकिन आपको पहले उनकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। अपने कामों पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से आपको खुशी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ गलतियों को नजरअंदाज करेंगे और बड़प्पन दिखाते हुए उनका पूरा साथ देंगे। करियर के दिन दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहने वाला है। धन को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही है, तो वह भी सुधरेगी। आप जोखिम भरे कार्यों में हाथ ना डालें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझना होगा और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा, लेकिन आपको यदि कोई निवेश संबंधी सूचना दे, तो आपको उससे पहले विचार विमर्श करना होगा, तभी आगे बढ़ना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है । कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपके अंदर प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप को किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और आप अपने करीबियों से सतर्कता बनाए रखें। आप किसी काम में आप लापरवाही करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसके लिए बाद में उन्हें पछतावा होगा। नौकरी में कार्यरत लोग लीडरशिप के जरिए अपना काम करेंगे। आप किसी नई भूमि व भवन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके कुछ विपक्षी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप उत्साह से किसी काम को करेंगे, तो वह भी अवश्य पूरा होगा। आप एक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलत काम हो सकता है। कला व कौशल से आप एक अलग जगह बनाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन से आज आपको बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप करियर को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को अच्छी नौकरी मिलने से खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने करीबियों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी काम को करने से पहले उसके नीति व नियमों को अवश्य पढ़े, नहीं तो बाद में आपसे धोखा हो सकता है। अपने रुके हुए कार्यों में तेजी लाएं, तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे। यदि घर परिवार में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस सलाह पर बहुत ही सोच समझ कर चलना होगा। कुछ निजी मामलों में सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा और आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। नौकरी से संबंधित यदि आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी अपने परिजनों से रिश्तो में मजबूती आएगी। यदि अभी कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं के साथ किसी जनसमर्थन के कार्य को करने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो, तो आपको उसे गुप्त रखना होगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी मित्र से कोई धन संबंधित सूचना प्राप्त हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने घर की साज-सज्जा का पूरा ध्यान रखेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जीवन स्तर में भी सुधार लाएंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी वाणी से कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपके घर परिवार में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का आगमन हो सकता है। आपको किसी नए निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करना चाहिए। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप अपने घर परिवार में सदस्यों की जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और अपने कुछ रुके हुए कार्यों को गति देंगे। आप व्यवसाय में संयम बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज कोई बड़ा लक्ष्य मिलने से आप उसे पकड़ कर रखेंगे और समय रहते सभी काम पूरा करेंगे। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपकी अपने परिजनों से यदि संबंधों में कुछ दरार चल रही थी, तो वह भी अब बेहतर होगी। किसी संपत्ति के समझौते को आप बहुत ही देखभाल कर करें