RASHIFAL: आज का राशिफल और दैनिक हिंदू पंचांग

*दिनांक – 05 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन – गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌤️ *मास – पौष मास*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – चतुर्दशी 06 जनवरी रात्रि 02:14 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि 09:26 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
🌤️ *योग – शुक्ल सुबह 07:34 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर – 02:06 से शाम 03:27 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:18*
🌦️ *सूर्यास्त – 18:09*
👉 *दिशाशूल -दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग रात्रि 09:26 से 02:14 (06 जनवरी 02:14 AM) तक (ॐकार का जप अक्षय फलदायी)*
🔥 *विशेष – चतुर्दशी और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *माघ मास* 🌷
🙏🏻 *06 जनवरी से लेकर 05 फरवरी तक माघ स्नान (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 22 फरवरी से) | माघ स्नान से बढ़कर पवित्र पाप नाशक दूसरा कोई व्रत नही है | एकादशी के व्रत की महिमा है, गंगा स्नान की महिमा है, लेकिन माघ मास में सभी तिथियाँ पर्व हैं, सभी तिथियाँ पूनम हैं | और माघ मास में सूर्योदय से थोड़ी देर पहले स्नान करना पाप नाशक और आरोग्य प्रद और प्रभाव बढ़ाने वाला है | पाप नाशनी उर्जा मिलने से बुद्धि शुद्ध होती है, इरादे सुंदर होते हैं |*
🙏🏻 *पद्म पुराण में ब्रह्म ऋषि भृगु कहते हैं की तप परम ध्यानं त्रेता याम जन्म तथाह | द्वापरे व् कलो दानं | माघ सर्व युगे शुच ||*
🙏🏻 *सत युग में तपस्या से उत्तम पद की प्राप्ति होती है, त्रेता में ज्ञान, द्वापर में भगवत पूजा से और कलियुग में दान सर्वोपरी माना गया है | दानं केवलं कलियुगे || परन्तु माघ स्नान तो सभी युगों में श्रेष्ठ माना गया है |*
🙏🏻 *सतयुग में सत्य की प्रधानता थी, त्रेता में तप की, द्वापर में यज्ञकी, कलियुग में दान की लेकिन माघ मास में स्नान की चारो युग में बड़ी भारी महिमा है | सभी दिन माघ मास में स्नान कर सकें तो बहुत अच्छा नहीं तो ३ दिन तो लगातार करना चाहिए | बीच में तो करें लेकिन आखरी ३ दिन तो जरूर करना चाहिए | माघ मास का इतना प्रभाव है कि सभी जल गंगा जल के तीर्थ पर्व के समान हैं |*
🙏🏻 *पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में १० वर्ष पवित्र शौच, संतोष आदि नियम पालने से जो फल मिलता है माघ मास में ३ दिन स्नान करने से वो मिल जाता है, खाली ३ दिन | माघ मास प्रात: स्नान सब कुछ देता है | आयु, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य, सदाचरण देता है |*
🙏🏻 *जिनके बच्चे सदाचरण से गिर गए हैं उनको भी पुचकारके, इनाम देकर भी बच्चो को स्नान कराओ तो बच्चों को समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास के स्नान से |*
🙏🏻 *तो सदआचरण, संतान वृद्धि, सत्संग, सत्य और उदार भाव आदि का प्रादितय होता है | व्यक्ति की सुदंरता उत्तम गुण*
*समझ, उतम गुण से सम्पन होती है | नर्क का डर उसके लिए सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद फिर वो नर्क में नही जायेगा |*
🙏🏻 *दरिद्रता और पाप दूर हो जायेंगे | दुर्भाग्य का कीचड नाश हो जायेगा | यत्न पूर्वक माघ स्नान, माघ प्रात: स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? कि पढ़-लिख के दूसरों को ठगों | दारू पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड करो ये मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो ये पापाचरण में रूचि नही होगी |*
🙏🏻 *माघ प्रात: स्नान से विद्या निर्मल, कीर्ति बढ़ती है, आरोग्य और आयुष्य, अक्षय धन की प्राप्ति होती है | जो धन कभी नष्ट ना हो, वह अक्षय धन की भी प्राप्ति होती है | रुपये-पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है, दूसरा अक्षय धन वो भी प्राप्त होता है | समस्त पापों से मुक्ति और इंद्र लोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है अर्थात स्वर्ग लोक की प्राप्ति |*
🙏🏻 *पद्म पुराण में वशिष्टजी भगवान कहते हैं, भगवान के गुरु, भगवान वशिष्टजी कहते हैं वैशाख में जल, अन्न दान उत्तम हैं | कार्तिक में तपस्या और पूजा, माघ में जप और होम दान उत्तम है |*
🙏🏻 *प्रिय वस्तु अर्थात रूचिकर वस्तु का त्याग करने से व्यक्ति वासनाओं की गुलामी के जंजाल को काटने का बल ले आता है | नियम पालन, पवित्र नियम पालने से अधर्म की जड़े कटती हैं | जो लोग तत्वज्ञान सुनते हैं लेकिन अधर्म करते रहते हैं तो तत्वज्ञान में रूचि नहीं होती, तत्वज्ञान उनको पचता नहीं है |*
🙏🏻 *मूर्ख हृदय न चेतिए यदपि गुरु मिले विरंची सम || ब्रह्माजी जैसा गुरु मिले लेकिन जिसको अधर्म में रूचि है वह फिर फिसल जाता है | मैं मिलियनर, बिलियनर, तिलियनर बनू | लेकिन वो सुसाईड करके मर गए कई मिलियनर, कई तिलियनर, बड़े-बड़े | तो बड़े धनाढ़्य थे, और उनकी बड़ी दुर्गति हुई | तो जिस वस्तु में आसक्ति है उस वस्तु को बल पूर्वक त्याग दे तो अधर्म की जड़े कटती हैं |*
🙏🏻 *सकाम भावना से माघ महिने का स्नान करने वाले को मनोवांछित फल प्राप्त होता है लेकिन निष्काम भाव से कुछ नहीं चाहिए खाली भगवत प्रसन्नता, भगवत प्राप्ति के लिए माघ का स्नान करता है, तो उसको भगवत प्राप्ति में भी बहुत-बहुत आसानी होती है |*
🙏🏻 *सामर्थ्य के अनुसार प्रति दिन हवन और १ बार भोजन करें माघ मास में | ३-३ बार खाना ये आध्यात्मिक जगत में और बच्चों के लिए ३-३ बार भोजन बुद्धि मोटी बना देगा | माघ मास में जरा नाश्ते से बच जाओ | २ टाईम भोजन करो | लिखा तो १ टाईम है लेकिन फिर भी २ टाईम कर सकते हैं |*
🙏🏻 *माघ मास में पति-पत्नी के सम्पर्क से दूर रहने वाला व्यक्ति दीर्घ आयु वाला रहता है और सम्पर्क करने वाले की आयुष्य नाश होती है | भूमि पे शयन नहीं तो गद्दा हटाकर सादे बिस्तर पर, पलंग पर और समर्थ जितना हो धन में, विद्या में, जितना भी कमजोर हो, असमर्थ हो, उतना ही उसको बल पूर्वक माघ स्नान कर लेना चाहिए | तो धन में, बल में, विद्या में बढ़ेगा | माघ मास का स्नान असमर्थ को सामर्थ्य देता है, निर्धन को धन देता है, बीमार को आरोग्य देता है | पापी को पुण्य, निर्बल को बल देता है | माघ मास में तिल उबटन स्नान | मिक्सी में पिस जाते हैं थोडा पानी में घोल बनाकर शरीर को मलकर फिर तिल और जौ वो पुण्य स्नान है | उबटन स्नान, तर्पण, हवन और दान और भोजन, भोजन में भी थोडा तिल हो जाये | वो कष्ट निवारक है |*

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक शुरू: सोमवार, 23 जनवरी 2023 दोपहर 01:51 बजे
पंचक समाप्त: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 को शाम 06:37 बजे

पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 फरवरी 2023 पूर्वाह्न 01:14 बजे
पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 फरवरी 2023 पूर्वाह्न 03:44 बजे
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि मिलेगी और यदि आप किसी मुश्किल में है, तो आपको आपके भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने कुछ निजी मामले को संवेदनशील रखनी होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और बुजुर्गों का पूरा सम्मान करेंगे, उनसे किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और बढ़ा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। धन संबंधित मामलों में आज आप आसानी से आगे बढ़ें, लेकिन यदि किसी बैंक, व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। पिताजी को आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा करें व आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर दिखेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से पुरानी को तुरंत नहीं छोड़ना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपने खर्च को बहुत ही सावधानी से करें। किसी अजनबी से आज लेनदेन ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करें, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों का नुकसान होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा व मित्रों के सहयोग से आप कुछ बिजनेस की योजनाओं में धन लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे अपने किसी परिचित की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। व्यस्त जीवन जी रहे लोग साथी की बातों को समझें, नहीं तो कोई वाद-विवाद बना सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले को समय रहते निपटाना होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपके यदि कुछ परेशानियां आ रही थी तो वह आज दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा आपा चीजों को व्यवस्थित तरीके से बना कर रखें नहीं तो कोई गलती हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आज माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ उलझनें चल रही थी, तो आज उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। किसी कानूनी काम में आप उसकी नीति नियमों को अवश्य ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में धैर्य और साहस बनाए रखें। यदि आप घर परिवार में चल रही उलझनों को लेकर परेशान है, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरी करने में आप पूरी जी जान लगा देंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझ-बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपको आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। व्यापारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत देखकर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस की आज किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। आपकी शैक्षणिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी, जो लोग कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उन्हें पूरा मान सम्मान देंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उन्हें फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है, नहीं तो वह गलत हो सकता है और आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन व्यय करेंगे