एसडीआरएफ ने रचा कीर्तिमान, माउंट गंगोत्री पीक पर फतह – Bhilangana Express

एसडीआरएफ ने रचा कीर्तिमान, माउंट गंगोत्री पीक पर फतह

11 जवानों द्वारा गंगोत्री -I(21889 फिट) पर लहराया गया तिरंगा और उत्तराखंड पुलिस का झंडा
9 सितम्बर 2021 को किया गया था फ्लैग ऑफ

SDRF UTTARAKHAND द्वारा अभियान के माध्यम से एक नया कीर्तिमान रचा गया है। यह उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार है कि पर्वतारोहण के ऐसे जोखिमभरे अभियान की कमान एक महिला ,इंस्पेक्टर सुश्री अनिता गैरोला द्वारा सम्भाली गयी।इसके अतिरिक्त 11 सदस्यीय,SDRF की जिस पर्वतारोहण टीम ने गंगोत्री-I को समिट किया , उनमे महिला आरक्षी सुश्री प्रीति मल भी शामिल रही , जिन्होंने किसी भी पीक को समिट करने वाली प्रथम महिला कर्मी होने का गौरव हासिल किया है। उत्तराखण्ड पुलिस का महिला सशक्तीकरण का अनूठा उदाहरण देता एस. डी.आर. एफ का यह अभियान निष्चित रूप में प्रदेश की सभी नारीशक्ति में साहस एवं नई ऊर्जा का संचार करेगा।

इस गौरवान्वित करने वाले पल में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा टीम को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।