ऑनलाइन वीडियो ‘रिश्तों की सवारी’ ने 6 लाख से अधिक व्यूज़ बटोरे – Bhilangana Express

ऑनलाइन वीडियो ‘रिश्तों की सवारी’ ने 6 लाख से अधिक व्यूज़ बटोरे

देहरादून में एक्टिवा की 2 लाख बिक्री की उपलब्धि करी हासिल

Dehradun: देहरादून के एसएल हौंडा डीलरशिप ने हाल ही में घोषणा कर उत्तराखंड की राजधानी में दोपहिया वाहन एक्टिवा की 2 लाख बिक्री की उपलब्धि हासिल करली है। इस अवसर का जश्न मनाते हुए, देहरादून शहर की इस सबसे लोकप्रिय होंडा डीलरशिप ने एक ऑनलाइन माध्यम से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि कैसे एक्टिवा एक आम आदमी के लिए जीवन रेखा बन गई है। ‘रिश्तों की सवारी’ शीर्षक वाले उक्त वीडियो को हाल ही में सोशल मीडिया पर 6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
एस एल हौंडा के मालिक, सुरेंद्र बत्रा ने कहा, “हम देहरादून में हौंडा दोपहिया वाहनों के ग्राहकों की पहली पसंद बनकर बेहद खुश हैं। शहर में जब कभी हौंडा टू-व्हीलर खरीदने की बात आती है, तो दून वासियों के दिमाग में एक ही नाम आता है – एस एल होंडा, और हम समय के साथ इस प्रतिष्ठा को अर्जित करने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। इतने साल की कड़ी मेहनत के दौरान हमको शहर वासियों द्वारा इतना प्यार और आशीर्वाद मिला है, जिसके लिए हमेशा सदैव आभारी रहेंगे।”
इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के इस उत्सव के दौरान एस एल हौंडा के खुश और संतुष्ट ग्राहकों की कहानियों को भी दर्शाया जायेगा, जिसका प्रसारण 1 अक्टूबर को रेड ऍफ़एम् के माध्यम से किया जाएगा।