BIG BREAKING: एसटीएफ ने फिर किया नशे के किले को धराशाई

स्पेशल टास्क फोर्स/एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा कुल 21,360नशीले कैप्सूल तथा 2490 नशीले इन्जेक्शन (कीमत लगभग 20 लाख रूपए ) के साथ किया , 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Ehradun: ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत एस0टी0एफ के अधीन गठित राज्य स्तरीय ए0एन0टी0एफ0 टीम व थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना भगवानपुर क्षेत्र में नशीले इन्जेक्शन व नशीले कैप्सूल की भारी खेप के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मुख्तदीर अहमद पुत्र आजिम अहमद पता- ग्राम नन्हेड़ा पो0 ओ0 इकबालपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार के कब्जे से 2490 नशीले इंजेक्शन तथा अभियुक्त नदीम पुत्र शौकिन अहमद पता- ग्राम बिजौली, पो0ओ0 ढढैरा, थाना मंगलौर हरिद्वार के कब्जे से भारी मात्रा में *21,360 नशीले कैप्सूल* बराबद किए गए। पूछताछ में उक्त अभियुक्तों द्वारा बताया की वह धन के लालच में आकर कम समय में अधिक मुनाफे के लिए यह काम करते है।