परीक्षाओं में नकल कराने के बड़े रैकेट से जुड़े हो सकते हैं तार
छलपूर्वक परीक्षा मे सम्मलित होने पर डोईवाला पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
परीक्षा केंद्र में शीट के मिलान पर हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
DEHRADUN: एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस की परीक्षा में असल अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचे नकली अभ्यर्थी को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डोईवाला पर दिनांक 14/10/22 को श्री पुष्पेंद्र कुमार पुत्र श्री राम अवतार निवासी कुआंवाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि ITZ इंस्टिट्यूट कुँआवाला मे दिनांक 14/10/22 को SSC दिल्ली पुलिस की परीक्षा आयोजित की गयी। उक्त परिक्षा की द्वितीय पाली में सूरज कुमार पुत्र श्री सुभाष चौधरी निवासी मोहम्मदपुर मोर खुर्द, मेरठ, उत्तर प्रदेश की परीक्षा थी। प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान जब आधार कार्ड से अटेंडेंस शीट पर लगी फोटो से मिलान किया गया तो फोटो का मिलान नहीं हुआ.
चैंकिग अधिकारी इस सम्बन्ध मे उपरोक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम *अभय कुमार पुत्र श्री राजनंदन सिंह निवासी राजगीर जिला नालंदा बिहार* बताया एवं यह भी बताया कि वह सूरज कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया है तथा सूरज के स्थान पर परीक्षा देने के लिए 50,000/= रुपये उसकी लेन-देन की बात हुई है। दाखिल प्रा0पत्र से प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उच्चाधिकारीगणों को तत्काल प्रकरण से अवगत कराया गया। उक्त प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष समक्ष पेश किया जा रहा है व अभियुक्तगणों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*बरामदगी विवरण*
01-प्रवेश पत्र
02- मूल आधार कार्ड
03-SELF DECLARATION FORM