UKSSSC: परीक्षाओं के आयोजन को लेकर आयोग लेगा अहम निर्णय

पूर्व में हुई परीक्षाओं का मंथन करेगी कमेटी, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की नीति पर काम करेगा आयोग

DEHRADUN: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आज महत्वपूर्ण बैठक बैठक में तीन एक्सपर्ट लोगों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया है इसमें कार्मिक विधि व आईटी का एक्सपर्ट शामिल होगा.
हाल ही में नियुक्त किए गए आयोग के अध्यक्ष मार्तोलिया ने जानकारी देते हुए बताया है यह कमेटी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्व में आयोजित ऐसी परीक्षाएं, जिनके परिणाम घोषित हो चुके हो चुके हैं, साथ ही ऐसी परीक्षा जिनके लिए शासन पत्र निरस्त करने के लिये भेजा गया था या फिर ऐसी परीक्षा जिनमे परिणाम नही हुआ ऐसी परीक्षा जिनका परिणाम जारी हुआ, या फिर नियुक्ति के आदेश नहीं हुए के नही हुए या ऐसी परीक्षा जिनके मामले कोर्ट आदि में लंबित है, उन पर कमेटी विचार विमर्श कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष मार्तोलिया ने बताया की परीक्षाओं को लेकर उन्होंने कुछ अभ्यर्थियों से भी बात की और उनके सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि आयोग पारदर्शी नीति पर काम करेगा एवं युवाओं को निश्चित रहना चाहिए कि आयोग द्वारा एक फुलप्रूफ प्लान तैयार कर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिस कमेटी का गठन किया जाएगा उसमें निजी क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति नहीं होगा।

उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को लेकर आयोग पूरा रोडमैप तैयार करेगा जिसमें भ्रष्टाचार एवं पर्चा लीक होने जैसी कोई संभावना नहीं रहेगी।