देर रात कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से लाखों रूपये के नशीले इंजेक्शन के साथ दो अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरप्तार
पकड़े गये नशा तस्करों से 1500 नशीले इंजेक्शन और मोटर साइकिल बरामद

Haridwar: नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली रानीपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात में कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार डबल पुल के पास से अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र महिपाल सिंह निवासी केलबकरी मिलक थाना नौगांव सादात जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश व अभियुक्त करामत अली पुत्र शराफत निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर को UP 24 AP 9893 मोटर साइकिल से परिवहन करते हुए जनपद हरिद्वार में बेचने ला रहे 1500 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रानीपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।