श्रीमद्भागवत कथा महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रारंभ – Bhilangana Express

श्रीमद्भागवत कथा महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रारंभ


Dehradun:देवभूमि उत्तराखंड के बालावाला देहरादून में उनियाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस के अवसर पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही व उन्होने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
परमपूज्य ब्यास पं श्री गिरीश बहुगुणा जी भागवताचार्य द्वारा भागवत महात्म्य विषय पर विस्तार से भकतगणो को संबोधित किया एवं बाल व्यास पं अनिरुद्ध मोहन उनियाल द्वारा सत्य की महिमा एवं मानव तन की महत्ता विषय पर सभी को संबोधित किया गया। कथा यज्ञ में भकतगणो ने बढ़ चढ़कर भक्ति भाव के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई।