पंजाब से दबोचा गया नाबालिग का अपहरण करने वाला 50000 का इनामी अभियुक्त – Bhilangana Express

पंजाब से दबोचा गया नाबालिग का अपहरण करने वाला 50000 का इनामी अभियुक्त

ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान की जद में आया एक और ईनामी

दो माह के अभियान में हरिद्वार पुलिस ने ईनामी की गिरफ्तारी पर लगाया शतक,101 गिरफ्तार

संपति कुर्क होने के बाद भी फरार था आरोपी

HARIDWAR: दिनांक 27/09/2017 को मकखनपुर भगवानपुर निवासी तुफैल द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री की बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

अभियुक्त द्वारा लगातार फरार चलने पर समय समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई।

न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त द्वारा कोर्ट में उपस्थिति दर्ज न कराने पर माननीय न्यायालय द्वारा को भगोड़ा घोषित कर स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट जारी किया गया।

जिसके पश्चात 02/10/2021 को अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की गई। जिसके बाद भी अभियुक्तy लगातार फरार चल रहा था।

जिसपर महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज द्वारा दिनांक 14/12/2022 को अभियुक्त पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को 05 साल बाद दबोचने में सफलता हासिल हुई।

*नाम पता इनामी अभियुक्त*
अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब