सीसीपीएस व एसटीएफ उत्तराखण्ड का काँल सेन्टर पर छापा
पकड़े गये कॉल सेंटर के संचालन करने वालो से पूछताछ, विदेशी लोगो से कर रहे थे ठगी
DEHRADUN: साइबर अपराधियो द्वारा जनता को ठगने वालो पर सख्त कार्यवाही पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा दिनांक 01/02/2023 को माता मन्दिर रोड देहरादून से संचालित हो रहे एक अन्तराष्ट्रीय कॉल सेन्टर पर छापा मारा गया , जहां से कॉल सेंटर के संचालक एवं संचालिका को पकड़ा गया जिनके द्वारा विदेशी नागरिकों से पुलिस एवं फायर सर्विस के ले डोनेशन के नाम पर ठगी की जारी थी।
मौके से 01 लेपटाँप मय चार्जर, 03 सीपीयू व 03 माँनीटर मय सहवर्ती उपकरण,03मोबाइल फोन बरामद किये गये थे। प्रकरण के सम्बन्ध में साइबर थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मामले में मामले में अभी गहनता से साबिर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा विवेचना की जाएगी।
।
*कॉल सेंटर के संचालक एवं संचालिका का नाम-*
(1) पूजा यादव पुत्री सुरेश यादव नि0 61 अग्रवाल के बैकर्स के पास थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून (2) बंजरग प्रसाद सिह पुत्र श्री शिवप्रकाश सिह नि0 म0न0 12 आदर्श विहार रायपुर रोड अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून