
शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त के पास से 30 पेटी अवैध शराब बरामद
Dehradun: कोतवाली विकासनगर माजरी कुल्हाल में चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिमाचल से एक डस्टर कार मे अवैध शराब तस्करी कर उत्तराखण्ड लाई जा रही है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मटक माजरी तिराहे पर चैकिंग के दौरान हिमाचंल प्रदेश की ओर से आने वाली एक संदिग्ध डस्टर कार सं0- डीएल-02-सीएट-3129 को चैकिंग के लिये रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा निजी वाहनो से पीछा करते हुए उक्त संदिग्ध वाहन को मटक माजरी तिराहे से कुछ दूरी पर पकड लिया गया।
वाहन को चैक करने पर वाहन मे 15 पेटी रायल ग्रेन्ड चण्डीगढ मार्का अग्रेजी शराब व 15 पेटी संतरा हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई । कार चालक से शराब परिवहन का लाइसेंस तलब किया गया तो दिखा नहीं पाया। चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रवेश त्यागी पुत्र स्व0 प्रवीण त्यागी निवासी ग्राम रोजा यकुबपुरा थाना विसरक कहसील दादरी जिला गौतमबुद्धनगर उम्र- 40 वर्ष बताया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पुछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं उक्त डस्टर कार मेरी है जिसे मैने शराब की तस्करी के लिये ही खरीदा था। उक्त कार के माध्यम से मैं अक्सर दिल्ली, नोयडा, गुडगाँव, हरियाणा में शराब सफ्लाई का काम करता हूँ। शराब का आर्डर मिलने पर मैं हरियाणा के गोदाम से या शराब के ट्रक से उक्त शराब को अपनी कार में भरवाकर सम्बन्धित तक पहुंचाता हूँ। शराब की तस्करी के लिये मंै आज पहली बार उत्तराखण्ड आया था पर पुलिस द्वारा मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।
*नोट: पूछताछ में अभियुक्त के शराब तस्करी के मामले में अमरोहा उत्तर प्रदेश से भी जेल जाना ज्ञात हुआ है, जिसके सम्बन्ध में व अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।*
*नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
प्रवेश त्यागी पुत्र स्व0 प्रवीण त्यागी निवासी ग्राम रोजा यकुबपुरा थाना विसरक, तहसील दादरी जिला गौतमबुद्धनगर उम्र- 40 वर्ष
*बरामदगी विवरण :-
01- 15 पेटी (कुल720 पव्वे) रायल जर्नल अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का
02- 15 पेटी (360 अद्धे) संतरा फोर सेल इन हरियाणा देसी शराब
03- वाहन सख्या डीएल-02- सीएट- 3129 डस्टर कार
(बरामदा शराब की अनुमानित कीमत 150000/-रुपये)