फर्जी डॉक्टर प्रकरण: इमलाख की गिरफ्तारी ने खोली फर्जीवाड़े की चेन

बीएएमएस फर्जी चिकित्सक प्रकरण के सम्बन्ध में गठित टीम ने की 12वीं गिरफ्तारी,
टिहरी से फर्जी बीएएमएस चिकित्सक को किया गिरफ्तार


Dehradun: बीएएमएस फर्जी चिकित्सक प्रकरण के सम्बन्ध में गठित टीम द्वारा दिनांक: 06-02-2023 को उक्त प्रकरण में 12 वीं गिरफ्तारी करते हुए प्रकाश में आये फर्जी बीएएमएस चिकित्सक राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 श्री रामदत्त उनियाल निवासी ग्राम मजगांव थाना चंबा टिहरी गढ़वाल को ग्रा0 सत्यों, जनपद टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया गया। जो टिहरी में फर्जी डिग्री के आधार पर प्रैक्टिस कर रहा था।
पूछताछ में राजेंद्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा वर्ष 1991 में बीईएमएस की डिग्री ली गयी थी। उसके पश्चात उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में इमलाख से अनुराग नौटियाल के माध्यम से हुई थी। जिसने उसे बीएएमएस की फर्जी डिग्री देते हुए भारतीय चिकित्सा परिषद में उसका पंजीकरण भी करवाया। इस डिग्री के बदले इमलाख द्वारा उनसे 600000 (06 लाख) रू0 नगद लिए गए।
इससे पूर्व उक्त प्रकरण में मुख्य अभियुक्त इमलाख को पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा रिमांड में लिया गया था, जिसको पूछताछ के आधार पर मुजफ्फर नगर बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज ले जाकर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में फर्जी डिग्रियां, लेटर पैड, मोहरें इत्यादि बरामद की गई है। दस्तावेजों का अवलोकन करने पर उक्त दस्तावेजों में यूक्रेन से जारी एमबीबीएस की डिग्रियां भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:-
राजेंद्र प्रसाद उनियाल पुत्र स्वर्गीय रामदत्त उनियाल निवासी ग्राम मजगांव थाना चंबा टिहरी गढ़वाल जनपद टिहरी गढ़वाल

*पुलिस अभिरक्षा रिमांड में अभियुक्त इमलाख खान से बरामद दस्तावेज*

01-दिल्ली
(1) मेडिकल काऊंसिल आँफ इन्डिया का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट – 75
(2) टीएमएई सोसाईटी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एन्ड हास्पिटल के इनटर्नशिप सर्टिफिकेट – 06
(3) उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मन्डल दिल्ली के माईग्रेशन सर्टिफिकेट व अंक पत्र – 05
02- बिहार:-
(1) राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद, बिहार के विभिन्न नामों के निबन्धन प्रमाण, मार्कशीट व प्रोविजनल सर्टिफिकेट , गृह चिकित्सक प्रमाण पत्र व अन्य – 132
(2) राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद, बिहार के गृह चिकित्सक प्रमाण पत्र व अन्य-28
(3) बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविघालय के चिकित्सा दक्ष प्रमाण पत्र – 03 बंडल
(4) विभिन्न चिकित्सा प्रमाण पत्र पत्रावली – 03
(5) रविन्द्रनाथ मुखर्जी आयुर्वेदिक कालेज मोतिहारी के खाली पत्राचार प्रिन्टेड लिफाफे – 30
(6) बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविघालय के विभिन्न अभ्यर्थियों के नाम जारी चिकित्सा दक्ष प्रमाण पत्र – 21
(7) बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी मुज्जफरपुर के विभिन्न नामों के अंकपत्र – 41
(8) राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद, बिहार के गृह चिकित्सक प्रमाण पत्र व अन्य – 28
(9) राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद, बिहार के विभिन्न नामों के निबन्धन प्रमाण – 14 (10) बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविघालय के विभिन्न नामों के प्रोविजनल सर्टिफिकेट
अभ्यर्थियों के नाम जारी – 13 वर्क
(11) बिहार यूनिवर्सिटी मुज्जफरपुर के खाली अंकपत्र बुकलेट – 02 बुकलेट
(12) बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी मुज्जफरपुर के खाली अंकपत्र – 07 बुकलेट
(13) मगध यूनिवर्सिटी बोध गया की अंकपत्र बुकलेट – 03 बुकलेट
(14) मगध विश्वविघालय के दो प्रमाण पत्र – 02 खाली बड़े
(15) रविन्द्रनाथ मुखर्जी आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविघालय मोतिहारी खाली पैड – 03 बुकलेट
(16) श्री रविन्द्रनाथ मुखर्जी आयुर्वेदिक कालेज व अस्पताल मोतिहारी की खाली बुकलेट – 01 बुकलेट
(17) राजकीय तिब्बी कालेज एवं अस्पताल कदम कुआँ पटना बिहार खाली लेटर हेड – 01 बंडल
03- उत्तर प्रदेश
(1) चै0 चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के शिक्षा सम्बन्धी प्रमाण पत्र व अंक तालिकाऐं – 20
(2) उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 की विभिन्न नामों की अंकतालिकाऐं व सर्टिफिकेट्स व प्रमाण पत्र – 63
(3) टीईटी उ0प्र0 के प्रमाण पत्र – 06
(4) आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड उ0प्र0 के पंजीयन प्रमाण पत्र – 15
(5) स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट्स व अंकतिकाऐं व टीसी उ0प्र0 – 03 पैड
(6) आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड उ0प्र0 के प्रिन्टेड खाली लिफाफे – 16
(7) आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा उ0प्र0 के प्रिन्टेड खाली सफेद लिफाफे – 18
(8) आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा उ0प्र0 के प्रिन्टेड खाली खाकी लिफाफे – 01 बंडल
(9) विभिन्न पत्राचार पत्रावली – 01 बंडल
04- राजस्थान
(01) गीतांजली इन्स्टीट्यूट आफ फार्मेसी उदयपुर के सफेद लिफाफे खाली – 02 बंडल
(02) गीतांजली यूनिवर्सिटी के डिप्लोमा, मार्कशीट अन्य दस्तावेज निर्गत नाम से – 85
(03) जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविघाय के विभिन्न अंकपत्र- 10
(04) जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविघालय के वैरिफिकेशन फार्म – 01
(05) जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविघालय डिप्लोमा व अंक पत्र – 15
(06) गीतांजली यूनिवर्सिटी की वर्ष 2018 की फार्मेसी की विभिन्न नामों की अंकतालिकाऐं व डिप्लोमा-16
(07) विभिन्न अभ्यर्थियों के चिकित्सा सम्बन्धी आवेदन पत्र व अन्य कागजात- 136 छायाप्रति
(08) जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रिन्टेड सफेद छोटे लिफाफे – 01 बंडल
(09) गीतांजली इन्स्टीट्यूट आफ फार्मेसी उदयपुर के पीले लिफाफे खाली – एक बंडल
(10) जोधपुर यूनिवर्सिटी राजस्थान के अन्य पत्राचार पत्रावली – 38 वर्क छायाप्रति
(11) गीतांजली फार्मेसी राजस्थान का लेटर हेड पत्राचार – 21 वर्क
05- कर्नाटका
(1) अंकतालिकाऐं, राजीव गाँधी यूनिवर्सिटी कर्नाटका, मूल विभिन्न नामों के – 50
(2) राजीव गाँधी यूनिवर्सिटी कर्नाटका की प्रोविजनल डिग्रीयाँ व डिग्रियां – 29
(3) राजीव गाँधी यूनिवर्सिटी कर्नाटका लेटर हेड – 01 बंडल
(4) लेटर हेड कर्नाटका आयुर्वेदिक इन्सटीट्यूट – 01 बंडल
(5) टीएमएई आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज का लेटर हेड – 01 पैड
(6) राजीव गाँधी यूनिवर्सिटी आँफ हेल्थ साईंस कर्नाटका के अंकपत्र प्रमाण पत्र – 131
(7) श्री सीबी गुट्टल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एन्ड हास्पिटल के प्रिन्टेड खाली लिफाफे – 01 बंडल
(8) एक बंडल विभिन्न कर्नाटका के चिकित्सा बोर्डों के खाली लिफाफे – 01 बंडल
06- यूक्रेन
(1) सर्टिफिकेट मिनिस्ट्री आॅफ पब्लिक हेल्थ आॅफ यूक्रेन, ओडिसा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी व डिप्लोमा व अन्य – 08 वर्क
07- अन्य
(1) एक बंडल विभिन्न चिकित्सीय प्रमाण पत्र – 01 बंडल
(2) चरित्र प्रमाण पत्र खाली, मुहर लगे, व भरे हुये – 08 वर्क
(3) विभिन्न राज्यों बोर्डों, विश्वविद्यालयों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तवेज मूल – 20
(4) विभिन्न राज्यों बोर्डों, विश्वविद्यालयों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तवेज – 05 बंडल
08- 51 विभिन्न मोहरें

kuponbet
Kuponbet
betpark
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betpark
grandpashabet
restbet
betebet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betnano
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
vaycasino
grandpashabet
grandpashabet
restbet
grandpashabet
grandpashabet
restbet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betpark
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betpas
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betpark
restbet
vaycasino
vaycasino
vaycasino
vaycasino
grandpashabet
vaycasino
betgaranti
betnano
grandpashabet