हेड कांस्टेबल ने राइफल से खुद को मारी गोली – Bhilangana Express

हेड कांस्टेबल ने राइफल से खुद को मारी गोली

महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है उपचार
Dehradun: विपिन मिश्रा उप सेनानी जीडी 23 वीं बटालियन आइटीबीपी सीमाद्वार देहरादून ने थाने में लिखित तहरीर देकर सूचित किया कि उक्त कंपनी का हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गॉड जो 7 को कैंप परिसर में जिम गार्ड ड्यूटी में अपने इंसास राइफल के साथ ड्यूटी कर रहा थ.
ड्यूटी के दौरान ही हेड कांस्टेबल ने अपनी राइफल से अपने को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया गया जिसको तत्काल महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल किया गया जो उपचाराधीन है!
प्राप्त तहरीर पर तत्काल सूचना उच्चाधिकारी गण को द्वारा उचित माध्यम दी गई एवं प्राप्त *आदेश निर्देशों पर सिद्धराम गॉड के विरुद्ध अंतर्गत धारा 309 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत* किया गया जांच एवं विवेचना प्रचलित है।