२२ साल की उम्र में लगा ली यहां युवक ने फांसी – Bhilangana Express

२२ साल की उम्र में लगा ली यहां युवक ने फांसी

पारिवारिक समस्या के कारण मृतक द्वारा फांसी लगायी

देहरादून: आज थाना डोईवाला पर 112 कन्ट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रामबाग,मिस्सरवाला थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत किसी व्यक्ति द्वारा अपने घर मे फांसी लगा ली गयी है । प्राप्त सूचना पर थाना हाजा से व0उ0नि0 को मय पुलिस बल के मौके पर रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचने पर पुलिस को जानकारी हुई कि एक व्यक्ति निवासी रामबाग मिस्सरवाला थाना डोईवाला देहरादून उम्र लगभग 22 वर्ष द्वारा अपने घर मे पंखे पर चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगायी हुई है। मौके पर फोटोग्राफी की गयी तथा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पारिवारिक समस्या के कारण मृतक द्वारा फांसी लगायी गयी है। घटना की जांच की जा रही है।
मौके पर सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कारवाही को जा रही है।