जेठानी के घर फांसी लगाकर जान देने पहुंची देवरानी – Bhilangana Express

जेठानी के घर फांसी लगाकर जान देने पहुंची देवरानी

देहरादून: एक महिला अपने घर से लगभग कुछ किलोमीटर दूर अपनी जेठानी के घर जान देने के लिए पहुंची। महिला ने यहां घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस संबंध में आज चौकी लालतप्पड थाना डोईवाला पर पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार द्वारा सूचना दी कि शेरगढ जाखन मे एक महिला द्वारा अपने घर मे फांसी लगा ली गयी है ।
प्राप्त सूचना पर तुरन्त चौकी प्रभारी लालतप्पड मय फोर्स एवं थाना डोईवाला से पुलिस बल के मौके पर रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को जानकारी हुई कि महिला निवासी- शेरगढ जाखन, लालतप्पड, थाना डोईवाला देहरादून उम्र 28 वर्ष लगभग द्वारा अपनी जेठानी के घर जाकर पंखे पर चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगायी हुई है। मौके पर परिवार जन मौजूद है।
मौके पर फोटोग्राफी की गयी तथा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला का विवाह अक्तूबर 2016 मे हुआ है, चूंकि उक्त महिला के विवाह को 07 वर्ष से कम समयावधि होने पर मृतका का पंचायतनामा नियमानुसार तहसीलदार महोदय डोईवाला द्वारा मौके पर भरा गया। मौके पर कोई सुसाईड नोट बरामद नही हुआ।
मृतका द्वारा फांसी लगाने का कारण की जानकारी नही हो पायी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है ।