वन कर्मियों का वाहन खाई में गिरा, क्षेत्राधिकारी की मौत, दो घायल – Bhilangana Express

वन कर्मियों का वाहन खाई में गिरा, क्षेत्राधिकारी की मौत, दो घायल

UTTARKASHI :जनपद उत्तरकाशी जिले के संगमचट्टी के पास खाई में वाहन के गिरने से वन क्षेत्राधिकारी की मौत हो गई, वाहन में सवार दो वन दरोगा घायल हो गए। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार आज एक वाहन संगम चट्टी के पास खाई में गिर गया है, सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना किया गया।एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते खाई में गिरे वाहन तक पहुंचा गया। वाहन में तीन लोग सवार थे जिसमे की एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व दो व्यक्ति घायल अवस्था में थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक्त गवाये घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया तदुपरान्त घटना में मृतक वन क्षेत्राधिकारी शंकरानंद भट्ट के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जानकारी के अनुसार वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनमें से दो घायल वन दरोगा है व मृतक वन क्षेत्र अधिकारी थे जो ये सब कोट बंग्ला से संगम चट्टी मार्ग पर अपनी ड्यूटी बीट की ओर जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा घायलों में वन दरोगा हर्ष मणिनाथ व लाल सिंह महर पुत्र प्रेम सिंह हैं।