डीएम नाराज: लोनिवि के अधिशासी अभियंता के विरुद्ध रानीपोखरी थाने में तहरीर

जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक के सड़क निर्माण/ सुधारीकरण कार्यों में लापरवाही

DEHRADUN: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक के सड़क निर्माण/ सुधारीकरण कार्यों में लापरवाही बरतने पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को लो नि वि के संबंधित अभियंता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश में लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार के विरुद्ध रानीपोखरी थाने में तहरीर दी है।