मजदूर दिवस: कांग्रेस ने मजदूरों को गमछा एवं मिठाई देकर किया सम्मानित

उत्तराखंड श्रम कांग्रेस द्वारा भारी वर्षा में घंटा घर पर मजदूरों के बीच मजदूर दिवस मनाया गया

देहरादून: मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तराखंड श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व में देहरादून स्थित घंटाघर पर मजदूर दिवस मनाया गया।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल ने मजदूरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की “मजदूर दिवस सभी मजदूरों को प्राप्त अधिकारों को स्मरण दिलाने वाला महत्वपूर्ण दिन है, इसी दिन समस्त मजदूरों को उन पर होने वाले शोषण से सुरक्षा प्राप्त हुई थी, यह दिन हमें समाज में मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण भी कराता है। श्रम कांग्रेस द्वारा प्रतिवर्ष मजदूर दिवस का यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है।
उन्होंने कहा इस देश में गरीबों और मजदूरों का हितैषी कोई है तो वह कांग्रेस है जिसने मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा योजना इत्यादि ला कर कमजोर तबके को रीड की हड्डी प्रदान करने का कार्य किया है। भाजपा आज कांग्रेस द्वारा लाई गई योजनाओं के लाभार्थी एवं लाभ दोनों ही खत्म करने में लगी है। सरकार बड़े उद्योगपतियों की सरकार है जिसके कारण अमीरों और गरीबों के बीच का फासला खाई बन चुका है, हमारे प्रधानमंत्री पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देशवासियों के दुख दर्द अनदेखा कर अपना ही रोना रोने में लगे हुए हैं, प्रधानमंत्री के कार्यालय में सूचियां बनाई जा रही है पर वह सूचियां देशवासियों की समस्याओं से संबंधित होती तो अच्छा लगता परंतु प्रधानमंत्री को किसने इतनी बार गाली दी यह है उसकी सूची है।
के कारण देश में लोकतंत्र आज वेंटीलेटर पर है।
इस अवसर पर उत्तराखंड श्रम कांग्रेसियों द्वारा मजदूरों के सम्मान में उन्हे गमछा ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने मजदूरों को होने वाली समस्याओं को भी जाना। वही मजदूरों के हितों को लेकर उत्तराखंड श्रम कांग्रेस ने कार्य करने की बात कही और मजदूरों से जुड़ी तमाम समस्याएं श्रमिक कार्ड से लेकर अन्य समस्याओं का भी हल करने का उत्तराखंड श्रम कांग्रेस ने वादा किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड श्रम कांग्रेस की महासचिव व महिला प्रभारी पूनम कंडारी ने भी मजदूरों के हितों में बात करते हुए कहा कि मजदूर वर्ग अभी भी कहीं ना कहीं अन्य वर्गो से पीछे है क्योंकि मजदूरों के हित में बात करने वाली बीजेपी सरकार अब तक उन्हें मूल रूप से कोई सुख सुविधाएं नहीं दे पाई है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, श्रम कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, डॉक्टर संजय सिंह, मनीष गर्ग प्रदेश महामंत्री,श्रम कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल , डॉक्टर संजय सिंह, मनीष गर्ग, गोपाल, हरेंद्र बेदी, सुनीता कोठियाल, निशा, गीता केंतुरा मिथलेश देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

kuponbet
Kuponbet
betgaranti
betnano
grandpashabet
grandpashabet
betnano
grandpashabet
grandpashabet
vaycasino
grandpashabet
betpark
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
jojobet
betist
betgaranti
grandpashabet
bb marketing
betparibu
kuponbet
betpark
grandpashabet
jojobet
vaycasino
betnano
restbet
grandpashabet
grandpashabet
betpark
betpark
restbet
betebet