एक करोड़ की धोखाधड़ी में फरार २५ हजार का इनामी गिरफ्तार – Bhilangana Express

एक करोड़ की धोखाधड़ी में फरार २५ हजार का इनामी गिरफ्तार

थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट एवं धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियोग में 01 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे 25000/-रूपये के इनामी अभियुक्त को रायबरेली उ0 प्र0 से किया गिरफ्तार

देहरादून: थाना क्लेमेंट टाउन पर दिनांक 09/05/21 को वादी श्री हेमंत पोद्दार, शाखा प्रबंधक पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड राजपुर रोड देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी गई की अभियुक्त तरनजीत सिंह निवासी हरिद्वार एवं अन्य के द्वारा पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से भूमि खसरा नंबर 512/ 02 भारूवाला ग्रांट स्थित संपत्ति पर फर्जी तरीके से एक करोड़ एक लाख बयासी हज़ार रुपये (1,01,82,000/-) का ऋण लेकर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के साथ धोखाधड़ी कर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई, जिसके आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर अभियुक्त तरनजीत सिंह निवासी हरिद्वार व चार अन्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना धारा 467/468/471 IPC की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त शरद चौहान का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त शरद चौहान अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। इसके अतिरिक्त अभियुक्त व उसके साथियों के खिलाफ गिरोह बनाकर समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने एवं अवैध रूप से सम्पति अर्जित करने पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 155/22 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986, बनाम- तरनजीत एवम शरद चौहान पंजीकृत किया गया, अभियोग की विवेचना एसएसआई दीपक रावत थाना पटेल के सपुर्द की गयी।अभियुक्त उक्त दोनों मुकदमों में गिरफ्तारी से बचने हेतू लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त शरद उपरोक्त की गिरफ्तारी पर 25000/- रू0 इनाम घोषित किया गया।

अभियुक्त शरद चौहान पुत्र स्वर्गीय शशिकांत चौहान उम्र 42 वर्ष को उसके मूल निवास सिविल लाइन रायबरेली उत्तर प्रदेश से दिनांक 22/05/23 की शाम को गिरफ्तार किया गया,न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

*01- शरद चौहान पुत्र स्वर्गीय श्री शशिकांत चौहान निवासी 846 सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 42 वर्ष