पर्यटन नगरी में नशा बेचने का प्रयास, पकड़ा गया युवक – Bhilangana Express

पर्यटन नगरी में नशा बेचने का प्रयास, पकड़ा गया युवक

युवाओ की नशों में जहर घोल रहे युवक को थाना बनभूलपुरा पुलिस ने 36 नशीले इंजेक्शनो के साथ किया गिरफ्तार

Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर प्रचलित अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री/सेवन के विरुद्ध अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक नशे के सौदागर मो० वसीम उर्फ राजू काली S/O निजामुद्दीन निवासी इन्द्रानगर बढी रोड ख्वाजा कालोनी थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष को 18 नशे के इंजेक्शन BUPRENORPHINE INJECTION IP 2 ML व 18 अदद इंजेक्शन PAKAVIL (Pheniramine Meleate Injection IP 10ML). कुल 36 इंजेक्शन की तस्करी करते हुए मछली बाजार घास मण्डी बनभूलपुरा क्षेत्र से से गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर मुकदमा एफआईआर नं0-156/2023 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास निम्रवत है-*

*01-* FIR NO. 63/18 U/S 8/21 NDPS ACT
*02-* FIR NO- 144/23 U/S 29 NDPS ACT
*3* FIR NO -30/20 u/s 13 G. ACT