नशे के खिलाफ “एसएसपी पंकज” का एक और बड़ा मास्टर स्ट्रोक – Bhilangana Express

नशे के खिलाफ “एसएसपी पंकज” का एक और बड़ा मास्टर स्ट्रोक

नशे पर एस.एस.पी. नैनीताल की सख्ती का असर, लाखों की स्मैक के साथ 02 तस्कर हुए गिरफ्तार

NAINITAL: पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद में नशा तस्करों पर ताबडतोड कार्यवाही करने तथा *जनपद को नशा मुक्त* बनाने हेतु मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों की धरपकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिये गये है।
प्रभारी एसओजी नैनीताल तथा थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित ANTF व SOG* की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 08-05-2023 को चैकिंग के दौरान 02 स्मैक तस्करों से भारी मात्रा में लाखों की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के विरूद्व थाना बनभूलपुरा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की सूचना पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान अब्दुल की दुकान वाली गली निकट उत्तराखण्ड ग्रामीण बैक ला0नं0 17 बनभूलपुरा थाना वनभूलपुरा के पास से पैदल आ रहे 02 व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस द्वारा पीछा कर हिरासत पुलिस लेकर तलाशी ली गई तो *अभियुक्त
मौ0 जुनैद* पुत्र मौ0फाजिल निवासी असालतपुरा बड़ी मस्जिद थाना गलशहीद जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र –32 वर्ष,
अभियुक्त मौ0बिलाल* पुत्र अब्दुल कासिम R/O असालतपुरा ठेकेदार वाली मस्जिद के निकट थाना गलशहीद जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र –40 वर्ष के कब्जे से क्रमशः *91.50 ग्राम अवैध स्मैक व 64 ग्राम अवैध स्मैक कुल 155.50 ग्राम अवैध स्मैक* बरामद कर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैक ला0नं0 17 बनभूलपुरा थाना वनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया.

*बरामदगी विवरण:
155.50 ग्राम अवैध स्मैक मय 02 अदद मोबाइल फोन बरामद होना कीमती लगभग 15 लाख रुपये।

*अभियोग का विवरणः-*
अभियुक्त के विरूद्द थाना मुखानी में एफआईआर न0- 110/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त गणों के द्वारा बताया गया कि वह इतनी भारी मात्रा में स्मैक को *मीरगंज बरेली* से इरफान तथा राजा नाम के दो व्यक्तियों से अपने हिस्से की अलग-अलग मात्रा में कम दामों में खरीद कर बनभूलपुरा की किसी महिला को लाइन नंबर 17 में लाल स्कूल के पास उस महिला को देने हेतु बताया था। तथा बनभूलपुरा की उस महिला को इरफान एवं राजा ही जानते हैं

*दिनांक 01 जनवरी, 2023 से 08 जून तक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कुल 84 अभियोग पंजीकृत कर 101 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके के कब्जे से निम्न मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।*

*1- स्मैक:-* 02 किलो 626 ग्राम 871 मिग्रा बरामद किया गया।
*02 चरस:-* 18 किलो 520 ग्राम 03 मिग्रा बरामद किया गया।

*03 – गाँजा:-* कुल 68 किलो 370 ग्राम गाँजा बरामद किया गया
*04- नशीले ईंजेक्शन:-* कुल 955 नशीले ईंजेक्शन बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 5000/- रू0 नगद पुररूकार देने की घोषण की गयी।