आईएएस अकैडमी मसूरी के प्रशिक्षणार्थी अधिकारी की मौत – Bhilangana Express

आईएएस अकैडमी मसूरी के प्रशिक्षणार्थी अधिकारी की मौत

एकेडमी के बैचमेट्स के साथ गए थे धनोल्टी घूमने

देहरादून: आज दिनांक 11/06/ 2023 को सिविल अस्पताल मसूरी से डेथ मेमो मृतक मोहम्मद अल अमीन s/o अबुल हाशिम निवासी चुनाखाली हम तोली वरगुना बांग्लादेश उम्र 36 वर्ष प्राप्त हुआ है इस सूचना पर कोतवाली मसूरी से उक्त मृतक के पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कर चिकित्सकों के पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल परीक्षेत्र) केएस नागनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक एलबीएस मसूरी में प्रशिक्षणधीन है तथा धनोल्टी गए हुए थे जहां अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण उक्त की मृत्यु हो गई थी। उक्त संबंध में संबंधित देश के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

नाम पता मृतक
मोहम्मद अल अमीन s/oअबुल हाशिम निवासी चूनाखाली अमरोली 8710 वरगुना बांग्लादेश उम्र 36 वर्ष