उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए दो अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई जबकि गुजरात के यात्रियों का वाहन सड़क पर पलट गया,जिसमे सवार चार यात्री घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट चट्टी से बडकोट आ रही मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मोटर साइकिल सवार राना की तरफ आ रहे थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार साइकिल सवार कुनसाला निवासी कुलदीप सिंह राणा की बडकोट में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा राना गांव निवासी सोहन सिंह चौहान की हालत गंभीर होने के कारण प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां देहरादून ले जाते समय नौगांव डामटा के बीच सोहन की भी मौत हो गई।
उधर एक अन्य घटना में गुजरात के यात्रियों का वाहन घनसाली से 30 किमी पहले केमुण्डा खाल मंदिर के पास पलट गया है। दुर्घटना में 4 यात्रियों को चोटें आई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।