कोतवाली कैंट में तैनात था मृतक होमगार्ड जवान विकास
Dehradun: ११ june को रात्रि 11:55 बजे थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि बालूवाला में एक मोटर साइकिल सवार का वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया है जिसमे मोटर साइकिल चालक घायल है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम थाना सहसपुर मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों द्वारा उक्त व्यक्ति को लेहमन अस्पताल दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
मृतक की शिनाख्त विकास पुंडीर पुत्र सुभाष पुंडीर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी पोस्ट बड़वा थाना सहसपुर जनपद देहरादून के रूप में हुई जो होमगार्ड का जवान था एवम वर्तमान में कोतवाली कैंट में ड्यूटीरत होने के चलते घर से ड्यूटी के लिए ही निकला था। शव के पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।
नाम पता मृतक
विकास पुंडीर पुत्र सुभाष पुंडीर निवासी ग्राम टिकरी पोस्ट बड़वा थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष