बच्चे को कराया अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
Dehradun: राजधानी देहरादून में आज आत्महत्या के दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं जिसमें एक घटना में नाबालिग लड़की ने प्रेम प्रसंग में फांसी पर झूल कर जान दी तो वही एक दूसरे मामले में 5 दिन पूर्व जन्म में बच्चे को अधर में छोड़कर माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। 5 दिन के बच्चे को दोनों शवों के बीच में सुरक्षित पाया गया है।
क्लिमेंटटाउन थाना क्षेत्र कैनल रोड पर आज दिल दहलाने वाले आत्महत्या के एक प्रकरण में सनसनी फैला दी है। क्षेत्र में रहने वाले दंपति के शव उनके घर में बरामद किए। मृतकों की पहचान कासिफ एवं उसकी पत्नी अनम के रूप में की गई है।
जानकारी मिली है कि कासिफ मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है और २२ वर्षीय अनम के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। इन दिनों कासिफ अपनी दूसरी पत्नी के पास आया हुआ था और इसी दौरान उसकी पहली पत्नी सहारनपुर से उसे फोन कर रही थी, लेकिन काशिव का फोन रिसीव नहीं हो रहा था। फोन ना उठाने पर काशिफ की पहली पत्नी ने उसके दोस्तों को फोन किया तब कहीं जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। २५ वर्षीय काशिफ जेसीबी चलाने का काम करता था और 5 दिन पूर्व ही उसकी दूसरी पत्नी से उसे बेटा हुआ था जो कि दोनों शवों के बीच सुरक्षित पाया गया है। यह भी हैरानी की बात है कि काशी घर के बाहर ताला लगाकर रखता था और आने जाने के लिए पीछे के दरवाजे का प्रयोग करता था।
मौके पर दोनों शव फूले हुए पाए गए हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के द्वारा आत्महत्या की गई है, जिन्हे लगभग तीन दिन हो चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।