केदारनाथ धाम में उड़ाए नोट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज – Bhilangana Express

केदारनाथ धाम में उड़ाए नोट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

हिंदी गाने के साथ वायरल हो रहा है वीडियो, श्रद्धालुओं में नाराजगी

#KedarnathDham के गर्भ गृह में महिला द्वारा रुपये बरसाने का वीडियो वायरल होने के बाद केदारनाथ मन्दिर समिति के कार्याधिकारी की ओर से दी गई तहरीर पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।
केदारनाथ धाम में एक महिला द्वारा गर्भ ग्रह के अंदर पूजा के दौरान नोट उड़ाए गए जिसका वीडियो किसी ने बनाते हुए वायरल कर दिया। वीडियो बनने के बाद व्यापक प्रतिक्रिया शुरू हुई और मंदिर समिति भी सवालों के कटघरे में आ खड़ी हुई। इस घटना की चारों तरफ निंदा होते देख मंदिर समिति की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हैरानी की बात तो यह है कि महिला को पैसे उड़ाते हुए देख गर्भ ग्रह के अंदर मौजूद पुजारी भी कोई प्रतिक्रिया या उन्हें रोकने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। पैसे उड़ाने के इस दृश्य को कैलाश खेर के गीत के साथ अपलोड किया गया है। पहले ही मंदिर में एक मुद्दा काफी गर्व है उस पर इस प्रकार की घटना से भगवान केदारनाथ पर आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को काफी ठेस पहुंची है।