इस जनपद में आईपीएस अधिकारी को सौंपा महत्वपूर्ण थाने का प्रभार – Bhilangana Express

इस जनपद में आईपीएस अधिकारी को सौंपा महत्वपूर्ण थाने का प्रभार

3 माह तक लेंगे व्यवहारिक प्रशिक्षण
देहरादून; पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जितेन्द्र कुमार मेहरा (प्रशिक्षु आई0पी0एस0) को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए दिनांक 19/06/23 से 09/09/23 (03 माह) तक की अवधि के लिए थाना प्रभारी (स्वतंत्र प्रभार) थानाध्यक्ष रायवाला के पद पर नियुक्त किया गया हैं।
थाना रायवाला को देहरादून का प्रवेश द्वार समझा जाता है और आवाजाही तथा सुरक्षा प्रबंधन के लिहाज से या थाना बेहद महत्वपूर्ण है। हरिद्वार की सीमा से लगे होने के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
श्री जितेन्द्र कुमार मेहरा द्वारा थानाध्यक्ष रायवाला का पदभार ग्रहण कर लिया गया हैं। निवर्तमान थाना प्रभारी भी इसी थाने में तैनात रहेंगे।