सीएम धामी की कड़क चेतावनी, जरूरत पड़ी तो लाएंगे कानून – Bhilangana Express

सीएम धामी की कड़क चेतावनी, जरूरत पड़ी तो लाएंगे कानून

ड्रग्स माफियाओं को खुली चेतावनी, नशा समाप्त करने को बनेगा सख्त कानून
नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश

देहरादून: आज सचिवालय में NCORD (स्टेट लेवल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन) की चौथी राज्य स्तरीय बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों व ड्रग्स माफिया पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य को राज्य में नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापना, संचालन, उपचार एवं चिकित्सकों की व्यवस्था आदि हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं वर्किंग प्लान को यथाशीघ्र क्रियान्वित करने हेतु निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 26 जून को पूरे प्रदेश में ‘वर्ल्ड एन्टी ड्रग्स डे’ मनाया जाएगा। 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है, यदि राज्य में ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त कानून लाने की आवश्यकता पड़ी तो उसके लिए भी हम तैयार हैं।