Dehradun:चारधाम यात्रा के लिए आने वालों का आंकड़ा रिकॉर्ड लगातार बढ़ रहा है, मानसून से पूर्व ये आंकड़ा काफी उत्साहवर्धक है।
अभी तक 30 लाख से अधिक (गंगोत्री- 5,35,327, यमुनोत्री- 4,65,295, केदारनाथ- 10,17,195 बदरीनाथ- 8,98,221, हेमकुण्ड साहिब- 88,455) श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर चुके हैं। श्री केदारनाथ में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये गये हैं।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित हैं।