एक और आत्महत्या, इस बार 26 साल का युवक फांसी पर झूला – Bhilangana Express

एक और आत्महत्या, इस बार 26 साल का युवक फांसी पर झूला

कल रात गया था कमरे में सोने, सुबह फांसी पर झूलता हुआ मिला शव

Dehradun: आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अंबेडकर कालोनी डी एल रोड पर किसी लड़के ने फांसी लगा ली है। कालर से संपर्क किया तो उसके द्वारा बताया गया कि142 अंबेडकर कालोनी डी एल रोड पर एक लड़के ने फांसी लगा दी है और दरवाजा नही टूट रहा है, जिस पर उप निरीक्षक कुसुम पुरोहित चौकी प्रभारी नालापानी मय चीता कर्मगण के घटनास्थल 142 अंबेडकर कालोनी डी एल रोड मौके पर पहुंचे तो उक्त लड़के के कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसके परिजनों द्वारा पंखे के सहारे लटकी रस्सी फांसी के फंदे को काट कर अपनी कार में दून अस्पताल ले जाया जा रहा था।
मौके पर लड़के के अन्य परिजन मौजूद मिले जिनसे पूछताछ करने पर बताया गया कि इसका नाम रजत पुत्र ओम सिंह कपूर नि0 142 अंबेडकर कालोनी थाना डालनवाला देहरादून उम्र 26 वर्ष है जो कल रात 12.00 बजे अपने कमरे में सोने गया था तब से उसने दरवाजा नही खोला। शक होने पर खिड़की की जाली तोड़ कर देखा तो रजत ने फांसी लगाई हुई थी, फिर हमने दरवाजा तोड़ा। मौका मुआयना किया गया तो कमरे मे कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
उक्त रजत को उसके परिजन दून अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। कल पंचायतनामा की कार्यवाही की जायेगी