02 दिवस के सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते 650 फ्लैट/ मकानों की चैकिंग कर सत्यापन ना कराने वाले 190 मकान मालिकों के खिलाफ की कार्रवाई 19,00,000 रुपए के चालान किए
Dehradun: राजधानी देहरादून जनपद में बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने के क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के MDDA कॉलोनी ISBT क्षेत्र, गोरखपुर,बड़ोवाला, चौकी बाजार क्षेत्र में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापन की कार्यवाही की गयी जिसने लगभग 650 फ्लैट्स / मकानों को चैक किया गया जिसमें बिना सत्पापन कराये किरायेदार रखने पर पुलिस टीम द्वारा कुल 190 फ्लैट/मकान मालिक जिनके द्वारा बिना सत्यापन किये किराएदार रखे गये थे, के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम में कार्यवाही कर 19,00,000 रुपए जुर्माने के चालान किए गए। मकान मालिकों को हिदायत दी गई की सभी अपने घरेलू नौकर एवं किरायेदारों का सत्यापन करा ले तथा जो भी घरेलू नौकर या किराएदार जहां का मूल निवासी है वहां के संबंधित मूल थाने से अपना सत्यापन करा कर लाएगा जब तक संबंधित थाने का सत्यापन नहीं करा कर लाता है वह सत्यापन मान्य नहीं होगा यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।