FULL ALERT: ड्रोन की मौजूदगी में बड़ी छावनी बनने जा रही धर्म नगरी – Bhilangana Express

FULL ALERT: ड्रोन की मौजूदगी में बड़ी छावनी बनने जा रही धर्म नगरी

मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन व 153 सेक्टर में किया गया विभक्त

कांवड़ मेले की निगहबानी करेंगे एसपी रेंक से कांस्टेबल रेंक तक के तमाम पुलिस ऑफिसर्स

उत्तराखण्ड पुलिस ने मैदान में उतारी रिक्रूट की फौज, लंबे सेवाकाल के लिए लेंगे अहम अनुभव

संपूर्ण मेले की बारीकी से निगरानी के लिए आकाश में चहलकदमी करते दिखेंगे प्रत्येक सुपर जोन में मौजूद ड्रोन कैमरे

Haridwar: अगले कुछ दिन धर्मनगरी हरिद्वार एक बड़ी छावनी के तौर पर नजर आएगी क्योंकि कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है और इसके लिए राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई है। पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को लेकर ब्रीफिंग कर रहे हैं, जबकि व्यवस्थाओं के लिए कावड़ मेला में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट कांस्टेबल सहित कुमाऊं व गढ़वाल रेंज से प्राप्त समस्त फोर्स एवं केन्द्र से प्राप्त अर्द्धसैनिक बल की 06 कम्पनी भी सम्मिलित हुई।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 12 सुपर जोन, 33 जोन व 153 सेक्टर में विभक्त मेला क्षेत्र में सुपर जोन की जिम्मेदारी ASP स्तर के अधिकारियों को, जोन की जिम्मेदारी CO/Insp. व सेक्टर की जिम्मेदारी SHO/ SO/ SSI स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही मेला क्षेत्र में BDS/Dog Squard की 05 टीम नियुक्त की गई हैं। आतंकी घटनाओं की रोकथाम हेतु नियुक्त Anti Terrorist Squard की दो टीमें भी Round the clock मेला क्षेत्र में Active रहकर हर संदिग्ध व्यक्ति अथवा परिस्थिति से निपटने को आठों पहर तैयार रहेंगी।

कांवड़ मेला के दौरान समस्त पुलिस बल को मेले में आतंकवादियों द्वारा की जाने वाली किसी भी घटना के प्रति बेहद सचेत रहने, धार्मिक भावनाओं को लेकर आम जनता को भड़काने वाली संभावनाओं को लेकर, डीजे में भड़काऊ गाना चलने की संभावना, सोशल मीडिया में अचानक किसी छोटी घटना को बड़ा रूप दे देना, अचानक से कोई बड़ी घटना हो जाने इत्यादि इन सभी प्रकार की घटनाओं पर बेहद सतर्क दृष्टि रखते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु सचेत किया गया।

कांवड़ मेला के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मॉनसून उत्तर भारत में दस्तक दे चुका है जिस कारण कांवड़ यात्रा काल में निरंतर वर्षा होने की संभावना है। बारिश के दौरान भी व्यवस्थाओं को सकुशल लागू करने के लिए सभी पुलिस कर्मी अपने साथ डण्डे के साथ ही बरसाती व टॉर्च भी रखें। डिहाईड्रेशन से बचकर अपने आप को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि पीने के लिए साफ पानी से भरी बोतलें अपने पास रखें। वैकल्पिक तौर पर ORS व नींबू का भी प्रयोग करें । कांवड़ यात्रा की लंबी और थकान भरी ड्यूटी के बीच भक्तिभाव को प्राथमिकता देते हुए आक्रोशित भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। छोटी घटनाएं कई बार बड़ा रूप ले लेती हैं, इन्हे रोकने के लिए अपने अनुभव का सहारा लेने के साथ-साथ बेहिचक अपने ऑफिसर से भी समस्या के निराकरण के लिए मदद मांगे।

कांवड़ मेंला में नियुक्त फोर्स का विवरण

अपर पुलिस अधीक्षक – 12,
पुलिस उपाधीक्षक- 27,
निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ व0उ0नि0- 68
उ0नि0 /अ0उ0नि0/ म0उ0नि0- 265,
उ0नि0 /अ0उ0नि0/ हे0कां0/ प्रशि/ आरक्षी- 1609, पीएसी/ आईआरबी/ फ्लड़ दल – 10 कम्पनी 01 प्लाटून,
केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल -07 कम्पनी, ए0टी0एस0- 02 टीम, घुड़सवार पुलिस – बी0ड़ी0एस0 / स्वान दल -04 टीम, रि0आरक्षी -1360,
जल पुलिस -05 टीम , क्यूआरटी-02 टीम,
ड्रोन- 02, रिवर एम्बूलेंस -02,
खोया पाया सैल- 02,
कांवड़ वेश कर्मचारी -55,
फायर सर्विस -21 टीम,
जेबकतरा/ भिखारी स्क्वाड़- 01,
संयुक्त पुलिस चौकिंया -09,
अन्य राज्यों में भेजी गयी ड्यूटियां (रामपुर , विलासपुर , देवबन्द तिराहा )-03 स्थलों पर,
विशेष पुलिस अधिकारी -690,