कागजों में “लाश” बनकर जिंदा रहने का षड्यंत्र एसटीएफ ने किया नाकाम – Bhilangana Express

कागजों में “लाश” बनकर जिंदा रहने का षड्यंत्र एसटीएफ ने किया नाकाम

हरिद्वार चीता पुलिस के दो जवानो को गोली मार कर भागने वाले इस कुख्यात की गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का इनाम था, घोषीत
थाना लक्सर हरिद्वार क्षेत्र में एक सुनार को लूटने के दौरान चीता पुलिस से हुयी मुठभेड़ में पकड़े गये इनामी अपराधी ने किये थे कई राउण्ड फायर, जिसमें चीता पुलिस के दो जवान हो गये थे घायल
सहारनपुर से जिला बदर अपराधी है फुरकान, जो कि रह चुका है मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य
एसटीएफ की गिरफ्त में आने से बचने के लिये षातिर अभियुक्त द्वारा अपने आप को मरा घोशित दिखाने का किया था प्रयास

Dehradun: 16.10.22 को जनपद हरिद्वार के क्षेत्र थाना लक्सर की चीता पुलिस के जवानो को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाष लक्सर कस्बे के एकसुनार को लूट के ईरादे से आये हुये है और वे संदिग्ध व्यक्ति दुर्गा मन्दिर ओवर ब्रिज लक्सर के नीचे घूम रहे है।इस सूचना पर चीता पुलिस के दो जवानका0 सुरेन्द्र षर्मा व का0 पंचम को लक्सर वालावालीपुल के नीचे एक मोटर साईकिल में सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियोंको देखकर उन्हें रोककर पूछताछ करने लगे तो वोअचानक चीता पुलिस पर फायर करते हुये भागने लगे, इस मुठभेड़ के दौरान इनमंे से एक बदमाष को का0 सुरेन्द्र षर्मा नेदबोच लिया था किन्तु उसके अन्य साथियों द्वारा फिर चीता पुलिस पर जान से मारने की नीयत से कई राउण्ड फायर कर दिये इस दौरान *कानि0 पंचम के पैर में गोली लग गयी और वो पकड़ा गया व्यक्ति अपने साथियों के साथ भागने लगा, गोली चलाने वाले व्यक्ति का0 पंचम प्रकाश द्वारा लडखडाते हुये उसका पीछा कर रहा था इसी बीच वहीं मौके पर पहंची थाना लक्सर की दूसरी चीता में तैनातकर्मचारी कानि0 सतेन्द्र व का0 राजेन्द्र ने अपनी मोटर साईकिल से कां0 पंचम प्रकाष के साथ तीनों बदमाषों को का पीछा करना षुरू किया तो तीनों बदमाषों द्वारा उक्त चीता कर्मियों पर भी जान से मारने की नीयत से फायर कर दिये जिसमें से एक गोली एक अन्य कानि0 राजेन्द्र सिंह पैर पर लग गयीतथा वह बदमाश पप्पू नर्सिंग होम के पास एक पीले रंग की अपाचे मोटर साईकिल पर सवार दो अन्य बदमाशो के साथ फायर करते हुये भाग गये।
यह घटना बहुत ही सनसनीखेज थी, जिसमें सभी अपराधियों को पकड़ा जाना आवश्यक था। इस घटना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 05 बदमाशों की शबिर, अताउल खान, नौषाद, जावेद व फुरकान प्रकाश में आये। जिनमें से मोटर साईकिल व असलाह उपलब्ध कराने वाले दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही हरिद्वार पुलिस द्वारा घटना में सम्मलित अपराधी नौषाद,अताउलखान व षाबिर को गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य अपराधी फुरकान एवं जावेद घटना के बाद से फरार चल रहे थे।इसमें फुरकान बहुत ही षातिर बदमाष है इसके विरूद्ध कई राज्यों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसी के द्वारा पुलिस चीता कर्मियों पर फायर किया गया था तथा लगातार फरार चल रहा था। जिसके गिरफ्तारी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा 01 लाख रूपये का ईनाम घोशित किया गया था।

एसटीएफ की रणनीतिः-अपराधियेां की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत थी व हरियाणा, पष्चिम उत्तर प्रदश, दिल्ली, राजस्थान आदि पर दबिष दी जा रही थी। अपराधियों द्वारा किसी भी मोबाईल आदि का प्रयोग नही किया जा रहा था ना ही पहचान वालो से सम्पर्क किया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व टीम को सूचना प्राप्त हुई कि फुरकान बिहार में किसी जगह पर रह रहा है। टीम विगत 10 दिन पूर्व बिहार के भागलपुर जनपद में सूचना एकत्रित करने पहुॅची जिस पर टीम द्वारा उसके सम्भावित ठिकानो की जानकारी की गई व गोपनीय तरीके से बिहार व झारखण्ड के बार्डर के पीरपैंती कस्बे में ठिकानो की निगरानी की गई लगातार 08 दिनो तक निगरानी करने एवं पुलिस द्वारा भेष बदलकर डिलीवरी बाय/ मजदूर आदि बनकर इन घरो पर नजर रखी जा रही थी, परिणाम स्वरूप एक घर चिन्ह्ति हुआ जिसमें अपराधी फुरकान का रहना पता चला।
स्थानीय पुलिस की सहायता से उक्त घर को रात के समय घेर कर दबिश दी गई तो अभियुक्त फुरकान घर की छत पर सो रहा था जैसे ही पुलिस का आभास हुआ भागने लगा लेकिन पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड लिया।

इस बदमाश को पकड़ने के लिये एसटीएफ द्वारा विगत माह में कुछ समय के लिये हरिद्वार सहारनपुर में डेरा डाले हुये था। जैसे ही इस अपराधी को अपने गिरप्तारी के लिये एसटीएफ के आने की सूचना मिली तो इस शतिर अपराधी फुरकान द्वारा पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने आप को गंगनहर कलियर के पास अपने कपडे व मोबाईल रखकर अपने रिष्तेदारों को अपने डूबकर आत्महत्या करने की बात कहने की सूचना दी गई,जिससे पुलिस उसे मरा हुआ समझकर उसका पीछा करना छोड दे। बदमाश की पत्नी द्वारा रामपुर मनिहारन में जाकर अपने पति फुरकान की आत्महत्या की सूचना भी दी गयी थीं,लेकिन एसटीएफ ने तस्दीक लिया था इस बदमाश में पुलिस को चकमा देने की नियत से ये प्लान बनाया गया है और एसटीएफ इस बदमाश की मैनुवली जानकरी एकत्रित करने लगी क्योंकि इसके कोई भी परिजन फोन का इस्तेमाल करना बन्द कर दिया था।

*गिरफ्तार अपराधी का नाम-*
1.फुरकान पुत्र षौकत निवासी लण्ढौरा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर।

*आपराधिक इतिहासः-*
*उक्त अपराधी फुरकान पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंग मुकीम काला का सक्रिय सदस्य रहा है तथा सहारनपुर से जिला बदर घोषित है तथा पूर्व में कई बार पुलिस पर जानलेवा हमला कर चुका है। मुकीम काला की मृृत्यू के बाद अपना गैंग बनाकर लूट डकैती की आपराधिक घटनाओं को अन्जाम दे रहा था। वर्तमान तक की जानकारी में निम्न आपराधिक इतिहास प्रकाष में आया है।