विकासनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा,
घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को लूट के माल के साथ किया गिरफ्तार

Dehradun: दिनांक 24.06.2023 को श्रीमती शबनम निवासी डाण्डा जीवनगढ डाकपत्थर थाना विकासनगर से की एक अज्ञात मो0सा0 सवार व्यक्ति ने विकासनगर बाजार मे उनका पर्स छिन लिया जिसमें 50 हजार रुपये रखे थे। लूट की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आज दिनांक 04.07.2023 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अंकित उर्फ बाबा पुत्र कलीराम निवासी गांव पलड़ी कस्बा शाहपुर थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता गांव मतरालियो थाना पोंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 28 वर्ष को लूट के 41000/- रुपये व एक खुखरी के साथ पुल न02 नबाबगढ विकासनगर से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-
1- अंकित उर्फ बाबा पुत्र कलीराम निवासी गांव पलड़ी, कस्बा शाहपुर, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता गांव मतरालियो थाना पोंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष ।
पूछताछ का विवरण –
अभियुक्त अंकित उर्फ बाबा द्वारा बताया गया की मै मूल रुप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला हूँ तथा वर्तमान में बायोवेदा कंपनी रामपुर घाट रोड पावंटा में नौकरी करता हूं । मैं 03 साल से इस कंपनी में काम कर रहा हूं। मेरे घर में मेरी बीवी, दो लड़के तथा एक लड़की है, कुछ दिन पूर्व सांय लगभग 08:00 बजे मैं पोंटा से हरबर्टपुर की तरफ आ रहा था।
रास्ते में ढकरानी के पास से मुझे एक मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष, एक महिला तथा 2 बच्चे मिले जिसमें महिला ने अपने कंधे में एक सफेद रंग का पर्स लटकाया हुआ था। वहाँ से मैं उनके पीछे लग गया तथा उनके पीछे हरबर्टपुर रोड होते हुए विकासनगर तक आया विकासनगर बाजार में आकर मैंने मौका पाकर मोटरसाइकिल में पीछे बैठी महिला का पर्स झपटा मारकर छीन लिया तथा पहाड़ी गली , केनाल रोड से आसन बैराज होते हुए वापस अपने सिरमौर आ गया । मुझे उस बैग से 50000/- रुपये मिले थे, जिनमें से कुछ पैसे मैने शराब पीने में खर्च कर दिये ।
अभियुक्त पूर्व में वर्ष 2014 में झबरेड़ा हरिद्वार से हत्या तथा वर्ष 2018 में थाना विकासनगर से पर्स स्नैचिंग के आरोप में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ₹10,000 /- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
बरामदगी
01- 41000/ रुपये
02- पीडिता का पर्स
02- एक खुखरी नुमा चाकू