15 लाख रुपये कीमत की 152 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ पूर्व प्रधान सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
Dehradun: सैदपुर थाना क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान को पुलिस ने लखनऊ १५ लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसके एक और साथी को भी जेल भेजा जा रहा है
थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी उचित दिशा/ निर्देश देकर थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया है, गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.07.2023 को सांय कालीन चेकिंग के दौरान लांघा तिराहे के पास से एक बिना नम्बर की स्विफ्ट कार को रोका गया जिसमें सवार 02 व्यक्तियो राशिद अली (पूर्व प्रधान) व जावेद की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 152 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई मादक पदार्थ की बरामदगी की गई।
दोनो अभियुक्तो को अंतर्गत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त:-*
1- राशिद अली पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम पठानपुरा, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ०प्र०, उम्र 52 वर्ष
2- जावेद पुत्र सलीम निवासी ग्राम घघरौली थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ०प्र० उम्र 30 वर्ष
*बरामदगी :-*
(1) 152 ग्राम अवैध हेरोइन।
(2) स्विफ्ट कार बिना नंबर
*(अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये)*
*आपराधिक इतिहास :-*
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त राशिद अली वर्ष 2018 में कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर से बलात्कार के अभियोग में जेल जाना एवं अभियुक्त जावेद का 01 वर्ष पूर्व थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर से एनडीपीएस एक्ट में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्तो के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*विवरण पूछताछ –
पूछताछ पर अभियुक्त गणों द्वारा बेहट जनपद सहारनपुर से फुटकर में हेरोइन एकत्रित कर सहसपुर सेलाकुई में बेचने लाना बताया गया। अभियुक्त गणों द्वारा बेहट यूपी के कुछ बड़े हेरोइन तस्करों के संबंध में सूचना दी गई है, जिनको चिन्हित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को ₹5000 /- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।