कंपनी के एमडी का भतीजा बता कर ट्रांसफर करवा लिए लगभग दस लाख रुपए
ऑनलाईन साइबर ठगी के शिकार, पीड़ित के खातें में लौटाई गई नौ लाख, अस्सी हजार, छ सौ दो रुपये की राशि
Dehradun; एक कंपनी के अकाउंटेंट के लिए उत्तराखंड पुलिस का साइबर सेल मसीहा बनकर सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी के एमडी का भतीजा बता कर लगभग दस लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे जिसके कारण इस रकम को वापस लाना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं था, लेकिन तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने ठगी गई पूरी राशि कंपनी के खाते में वापस करवा दी है। वही ठगी करने वाले ठग की तलाश की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी बाकी रह गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 13.06.2023 को आवेदक अवधेश शर्मा निवासी 11 नरेन्द्र विहार देहरादून (एकाउण्टेंट मकिन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी देहरादून) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कम्पनी के MD का भतीजा बनकर रुपये 9,80,,602/- RTGS पेमेन्ट किये जाने सम्बन्धी फर्जी मैसेज भेजा गया एवं स्वयं को मीटिंग में होना व डिस्टर्ब न किये जाने का मैसेज भेजा गया । जिस पर आवेदक द्वारा उक्त मैसेज को कम्पनी की तरफ से भेजा जाना समझकर रुपये 9,80,602/- अज्ञात व्यक्ति के खाते में RTGS कर दिया गया है जो कि फर्जी मेसेज होना पाया गया।
जिसके उपरान्त आवेदक द्वारा तत्काल उक्त फ्रॉड की जानकारी दिनांक 13.06.2023 को स्वयं साइबर सैल कार्यालय में आकर दी गयी, साइबर क्राईम सैल देहरादून द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर उक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंक से पत्राचार/वार्ता कर खाता फ्रीज कराया गया एंव सम्पूर्ण धनराशि रुपये 9,80,,602/- (नौ लाख, अस्सी हजार, छ सौ दो रुपये) आवेदक की कम्पनी मकिन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में वापिस करायी गयी ।

देहरादून साइबर सेल पुलिस द्वारा आम नागरिकों से किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से पूर्व निम्न सावधानियां बरतने की अपील करने के साथ जागरूक रहने को कहां गया है।
*किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
*किसी से अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
*रिमोट एक्सैस एप्लीकेशन को डाउनलोड नहीं करें ।
*अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
*अन्जान QR कोड स्कैन ना करें । सोशल साईट पर अन्जान लोगों से मित्रता करते समय सतर्क रहें।
*(यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साइबर क्राइम का टोल फ्री नम्बर- 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करायें )*