पुलिस की नाक के नीचे बिना नंबर की स्कॉर्पियो बनी लोगों की मुसीबत – Bhilangana Express

पुलिस की नाक के नीचे बिना नंबर की स्कॉर्पियो बनी लोगों की मुसीबत

लगातार शिकायत करने के बाद हरकत में आई पुलिस, चेकिंग के दौरान भी लगा मिला हूटर

दून के सभी थाना क्षेत्रों में में हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के एसएसपी के निर्देश

Dehradun: देहरादून के कुछ थाना क्षेत्रों में स्टंट बाजी एवं हुड़दंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्लिमेंट टाउन थाना क्षेत्र में भी ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं जिनमें वाहनों में स्टंट एवं शोरगुल करने की शिकायत के बाद पुलिस को सड़क पर उतरना पड़ा।
वही ऐसी घटनाओं को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में स्थित विभिन्न कॉलेज के छात्रों द्वारा अपने वाहनों में काली फिल्म, हूटर लगाने तथा मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे की आवाज करने देर रात में अनावश्यक रूप से वाहनों से घूम कर हुड़दंग करने तथा नशे का सेवन कर लड़ाई झगड़े करने वालों के खिलाफ, जनपद के समस्त उच्च अधिकारी गणों एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को प्रभावी चेकिंग कर कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया था।
प्राप्त निर्देशों के क्रम में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जिसमें लगातार शिकायत मिल रही थी एक वाहन स्कॉर्पियो काले रंग की जो लगातार क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में हूटर बजाकर स्टंट करते रहते हैं जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है तथा कभी कोई दुर्घटना भी घटित हो सकती है तथा उक्त वाहन की कई लोगों द्वारा देहरादून पुलिस के फेसबुक पेज पर भी शिकायत की गई थी. उक्त वाहन को लगातार तलाश किया जा रहा था जिसके बाद दिनांक 05 /07 /2023 को चेकिंग में उक्त वाहन को पकड़ा गया तो उक्त वाहन में हूटर लगा था,तथा पीछे नंबर प्लेट नहीं थी जिस पर उक्त वाहन का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया तथा चालक को थाने लाकर हिदायत दी गई जिस पर चालक द्वारा माफी मांगी गई।