नौ साल तक आम के बाग का ठेकेदार बन छिपा रहा दुष्कर्म व हत्या का फरार आरोपी – Bhilangana Express

नौ साल तक आम के बाग का ठेकेदार बन छिपा रहा दुष्कर्म व हत्या का फरार आरोपी

वर्ष 2007 में ८ साल की बच्ची को बनाया था अपना शिकार
कोर्ट के आदेशों के बाद एसटीएफ ने ९ साल से फरार आरोपी को धर दबोचा
घटना के बाद हुआ था गिरफ्तार, अग्रिम जमानत प्राप्त कर हो गया था फरार

Dehradun/Haridwar: 2007 में थाना लक्सर में अभियुक्त विनोद कुमार के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर हरिद्वार द्वारा टांडा भागमल के जंगल में घास काटने गयी 08 की नाबालिक बच्ची के साथ दुश्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी, जिसमें अभियुक्त को तत्कालीन थाना लक्सर पुलिस द्वारा गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया।
इसी दौरान अभियुक्त विनोद कुमार न्यायालय से जमानत प्राप्त कर न्यायालय में अग्रिम कार्यवाही हेतु उपस्थित नहीं हुआ और अपने गांव भागमल से अपना मकान सामान आदि बेचकर कही भाग गया। 2014 से अभियुक्त विनोद कुमार की तलाश की गयी लेकिन अभियुक्त का कहीं पता नहीं चल सका, लिहाजा हाई कोर्ट उत्तराखण्ड द्वारा अभियुक्त विनोद के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट निकालकर उसकी गिरप्तारी हेतु डीजीपी उत्तराखण्ड को निर्देशित किया कि अभियुक्त विनोद कुमार को गिरप्तार कर 04.09.2023 तक हाजिर करेे। इस प्रकार से इस अभियुक्त की गिरप्तारी पुलिस के लिये चुनौती बन गया थी, जिसमें अभियुक्त का कोई ठिकाना तक मालूम नहीं था और न ही अभियुक्त का कोई परिजन वर्तमान में गांव में रह रहा था। कोर्ट के आदेशों के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आरोपी के खिलाफ ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुश अग्रवाल द्वारा बताया कि अभियुक्त के बारे में आखिरी सूचना 2015 को गांव में होने की प्राप्त हुयी थी, जबकि अभियुक्त द्वारा अपने गांव से अपना मकान और सारा सामान बेचकर चला गया था। अभियुक्त विनोद की गिरफ्तारी हेतु विशेष कार्य योजना बनाई गई जिसमें सिर्फ मैनुवल पुलिसिंग पर ही फोकस किया गया। इसके लिये एसटीएफ के दो कर्मचारियों को विगत 01 माह से अभियुक्त के आने-जाने-रहने के सभी सम्भावित स्थानों पर पतारसी सुरागरसी के लिये लगाया गया। इन दोनों कर्मचारियों द्वारा दिन रात मेहनत करने के पश्चात पता लगाया कि अभियुक्त विनोद कुमार वर्तमान में बिजनौर के टांण्डा षाहुवाला गांव में आम बाग का ठेका लेकर काम कर रहा है।
इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम को उपरोक्त पते पर भेज कर विनोद कुमार को कल देर रात गिरफ्तार कर थाना लक्सर में लाकर दाखिल कर दिया गया है।

अभियुक्त की पतारसी में कांस्टेबल रवि पंत की विशेष भूमिका रही है।

*गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम-*
विनोद कुमार पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर हरिद्वार।