अपर बद्रीश कॉलोनी में 03 दिन पूर्व वृद्ध महिला से की गई चैन लूट का नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया खुलासा,
घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को लूटी गई चैन के साथ किया गिरफ्तार
Dehradun: ३ जुलाई को समय लगभग 6:30 बजे सायं को अपर बद्रीश कॉलोनी में एक वृद्ध महिला इवनिंग वॉक पर अपने मोहल्ले की सड़क में घूम रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कूटी में पीछे से आए दो लड़कों द्वारा वृद्ध महिला की चैन को झपट्टा मारकर लूट कर ले गए। घटना की सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा मौका मुआयना कर पीड़िता तथा आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया।
वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना के दृष्टिगत थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आज दिन में बद्रीश कॉलोनी मोड़ से दो अभियुक्तों अनमोल तथा विरेन्द्र थापा को घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा स्कूटी की डिक्की के अंदर से उक्त घटना से संबंधित सोने की चैन बरामद की गई।
अभियुक्त अनमोल पूर्व में भी वर्ष 2022 में चैन स्नैचिंग की घटना में थाना नेहरू कॉलोनी से जेल जा चुका है।
नाम पता अभियुक्तः-
1- अनमोल पुत्र नवीन नंदाजोग उम्र 26 वर्ष निवासी बौराडी टिहरी गढ़वाल
हाल निवासी – नेहरू ग्राम रामकृष्ण चौक थाना रायपुर देहरादून
2– वीरेंद्र थापा पुत्र श्री महेंद्र थापा उम्र 22 वर्ष निवासी सिद्ध विहार रामकृष्ण चौक नेहरू ग्राम थाना रायपुर देहरादून
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम दोनों नशा करने के आदी हैं। इसलिए हमने महिलाओं से चैन लूटने की य़ोजना बनाई। योजना के मुताबिक हम दोनों में दिनांक 03.07.2023 की शाम को लगभग 6:30 बजे सुनसान जगह पर हमें अपर बद्रीश कॉलोनी रोड पर एक वृद्ध महिला दिखी जिस गले में सोने की चैन थी। मौका पाकर हमने उस महिला के गले से चेन छीन ली और वहां से भाग गए। हमने चेन को बेचने का काफी प्रयास किया, लेकिन हमें कोई खरीददार नहीं मिला जिस कारण उक्त चेन गाड़ी की डिक्की में ही रह गई थी ।
उक्त दोनों अभियुक्त पूर्व में थाना रायपुर से वाहन चोरी की घटना में भी जेल जा चुके हैं।
अभियुक्तों से बरामदगी का विवरणः
1- सोने की चैन-01 (कीमत 60 हजार रुपए लगभग)
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को SSP द्वारा 5 हज़ार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई।