शिवमय हुआ संपूर्ण हरिद्वार, कावड़ियों पर आसमान से पुष्प वर्षा – Bhilangana Express

शिवमय हुआ संपूर्ण हरिद्वार, कावड़ियों पर आसमान से पुष्प वर्षा


Haridwar: सावन के महीने में हरिद्वार नगरी अब पूरी तरह से शिव के रंग में रंगी हुई दिखने लगी है। समूचा हरिद्वार और इसके सीमावर्ती राज्य कावड़ियों के भगवा रंग में सराबोर हैं।
उत्तराखंड सरकार द्वारा कावड़ियों की सुरक्षा एवं कावड़ मेला के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई थी जिसका असर शांतिपूर्ण कावड़ मेला आयोजन के तौर पर देखने को मिल भी रहा है। इधर लाखों की तादाद में कांवड़िए हरिद्वार जल भरने के लिए आ रहे हैं। कावड़ियों के स्वागत के लिए आज हर की पैड़ी पर हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।