गुजरात से पहुंची बुजुर्ग “मां” को मिला यमुनोत्री में “बेटा” – Bhilangana Express

गुजरात से पहुंची बुजुर्ग “मां” को मिला यमुनोत्री में “बेटा”

चलने में असमर्थ बुजुर्ग श्रद्धालु को यमुनोत्री में होमगार्ड के जवान ने कराए सकुशल दर्शन

Uttarkashi: गुजरात से चारधाम यात्रा पर आई अम्मा शायद अपनी इस यात्रा को कभी भुला नहीं पाएंगे। पैरों से चलने में असमर्थ होने के बावजूद उन्हें मां यमुनोत्री का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और वह भी एक ऐसे बेटे की गोद में जिसे ना उन्होंने जन्म दिया और ना ही आज से पहले कभी उसे कहीं देखा।
आज 06.07.2023 को यमुनोत्री धाम में दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग श्रद्धालु दोनों पैरों से चलने में असमर्थ थी, वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान सूरज की नजर जब उन पर पड़ी तो मानवता का धर्म निभाते हुये उन्होने तुरन्त बुजुर्ग माता जी को गोद मे उठाया और सकुशल मां यमुना के दर्शन करवाए।
श्रद्धालु गुजरात, मेसाना से चारधाम यात्रा पर आए थे, जिनका नाम कुमारी मधु बहन पटेल उम्र 60 वर्ष थी।
बुजुर्ग माताजी द्वारा जवान को आशीर्वाद देते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया।