कांवड़ मेले में भगवा के साथ अब सेल्फी का रंग भी चढ़ा – Bhilangana Express

कांवड़ मेले में भगवा के साथ अब सेल्फी का रंग भी चढ़ा

कांवड़ियों को यादगार पल देने के लिए एसएसपी अजय सिंह की एक और आकर्षक पहल

सेल्फी प्वाइंट पर फोटो क्लिक कराकर भोलेभक्त संजो रहे यादगार पल

एसएसपी अजय सिंह स्वयं धर्मपत्नी संग पहुंचे सेल्फी प्वाइंट, खींची आकर्षक सेल्फी*कांवड़ियों के जयकारों के बीच अन्य ऑफिसर्स ने भी उठाया मौके का फायदा

कांवड़ मेला 2023

हरिद्वार पुलिस कांवड़ मेले को यादगार एवं सुरक्षित बनाने के लिए कई अभिनव पहल कर रही है। इन्ही प्रयोगों के बीच शंकराचार्य चौक पर एक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया गया है।

आज एसएसपी अजय सिंह भी अपनी धर्मपत्नी एवं अन्य ऑफिसर्स के साथ सेल्फी प्वाइंट पहुंचे जहां उन्होंने कांवड़ियों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।