खुशखबरी: अगले वर्ष ३८वे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड – Bhilangana Express

खुशखबरी: अगले वर्ष ३८वे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

सीएम धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए दिशा निर्देश
अगले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होंगे यह राष्ट्रीय खेल

देहरादून; आज सचिवालय में अगले वर्ष राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में खेल की तिथियों, कार्यक्रम स्थलों, अवस्थापना सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में व्यापक विचार-विमर्श किया।

राज्य में आगामी वर्ष अक्टूबर-नवंबर (2024) में 38वें राष्ट्रीय खेलों तथा देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर एवं गूलरभोज में निर्धारित स्थलों पर खेलों के आयोजन पर सहमति व्यक्त करते हुए इस आयोजन को भव्यता एवं गरिमा के साथ सम्पन्न किये जाने के निर्देश दिए।