बन्द घरों के ताले तोड़कर नगदी/ जेवरात चोरी करने वाले शातिर चोर से 9 लाख का माल बरामद कर नैनीताल पुलिस ने किया गया गिरफ्तार
Haldwani: 24.6.23 से 25.6.2023 के मध्य अज्ञात चोरो द्वारा सरस्वती बिहार निवासी गीता पलडिया व सुयाल कॉलोनी निवासी कैलाश सिहं परिहार दोनो ही वादीयों के परिवारजन अपने घर से बाहर होने पर चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर लाखों रूपये की नगदी व जेबरात चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया।
पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस पर एसओजी / पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। 08.07.2023 को पुलिस टीम को घटना मे सम्मिलित अभियुक्त के सम्बन्ध मे मुखविर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर पुलिस ने मंडी क्षेत्र हैडागज्जर हिमालयन फ्लौरा नर्सरी के पास एक अभियुक्त आबिद पुत्र स्व मौ0 स्व मोहम्मद हुसैन निवासी डोगपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिह नगर उम्र0 40 वर्ष से उक्त चोरी की घटना से संबंधित माल जेवरात एवं रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
*पूछताछ अभियुक्त -*
पूछताछ व पुलिस जाँच तथ्य प्रकाश में आया की अभियुक्त द्वारा अकेले ही दिन के समय बन्द घरों की रैकी की जाती है एवं रात के समय सुनसान रास्तों से होते हुए टारगेट किये गये घरों में घुसकर रात के समय नकबजनी की घटना को अन्जाम दिया जाता है एवं पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं को अन्जाम दे चुका है ।
अभियुक्त का नाम व पता/ विवरण
आबिद पुत्र स्व मौ0 स्व मोहम्मद हुसैन निवासी डोगपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिह नगर उम्र0 40 वर्ष
*1-एफआईआर न0 346/23 से संबंधित बरामद माल-*
एक जोड़ी कंगन
एक चैन
एक जोड़ी झुमके
तीन जोड़ी टाप्स
एक गुलोबन्द
नकदी पाँच हजार रुपये
*2- एफआईआर न0 348/23 से संबंधित बरामद माल-*
एक हार
एक मंगल सूत्र मय पैण्डल व 6 दाने
एक नथ
एक जोड़ी पौंची
दो जोड़ी झुमके
एक जोड़ी टाप्स
एक माँग टीका
एक अंगूठी सोने की
*उपरोक्त बरामदा माल की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रूपये है।