25 घरों में घुसा पानी, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट
देहरादून: वर्तमान मे भारी बारिश के चलते मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मध्यनजर एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की हालत में रहने हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश दिये गए हैं, जिसके अनुपालन में त्वरित कार्यवाही करते हुए
आज थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र अंतर्गत जब कश्मीरी हाउस एवं ब्रहमपुरी बस्ती मैं लगभग 25 मकानों में ब्रह्मपुरी नाले का पानी घुसने की स्थिति में अपने घरों में फंसे लोगों को थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर भेजा गया तथा सभी को घर खाली करने के लिए कहा गया ।