हालात देखकर सीएम हुए नाराज, अब लेंगे कड़क एक्शन
मनमाने से ढंग से हो रही है देहरादून में प्लॉटिंग, जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सो रहे हैं विभाग, सीएम धामी ने दिए जांच व कार्रवाई के निर्देश

Dehradun: इस वर्ष की मानसून की बरसात में पूरी राजधानी की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। विभागों की अनदेखी और अनियोजित प्लॉटिंग और निर्माण की गाज देहरादून शहर को भुगतनी पड़ रही है। कई स्थानों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है जो साफ दर्शाता है कि मानसून से पूर्व जल निकासी के उचित प्रबंध नहीं किए गए। वही राजधानी की यह दशा देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी काफी नाराज हैं और उन्होंने जलभराव के कारणों की जांच के साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
देहरादून में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति को देखते हुए आज देहरादून में ISBT एवं चंद्रबनी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए भारी बारिश से उत्पन्न हुई समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को इसके शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
साथ ही जिलाधिकारी को ISBT में ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करने एवं जल भराव के कारणों की जांच कर जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाए जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।