Dehradun: थाना क्यों नहीं क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार आज थाना त्यूणी को सूचना मिली कि गैस गोदाम त्यूणी के पास सुरवीर सिंह निवासी ग्राम सेंज त्यूणी के कस्बा त्यूणी स्थित मकान में एक व्यक्ति द्वारा गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पर थाना त्यूनी पुलिस मौके पर पर पहुंची तो किराए के मकान पर रह रहे वीरेंद्र सिंह पुत्र धन सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेगल पोस्ट ठडियार तहसील मोरी जनपद उत्तरकाशी जो कि पिछले 3 साल से दरबान सिंह राणा निवासी त्यूणी के पास मुर्गी फार्म में काम करता था द्वारा अपने कमरे में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली गई है। मृतक को फंदे से निकालकर अस्पताल त्यूणी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की पत्नी व माता-पिता मौके पर मौजूद है।
मृतक नेपाली मूल का व्यक्ति है, जो परिवार सहित त्यूणी में रह रहा था आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।